{"_id":"59da57884f1c1b98678b4a98","slug":"jammu-kashmir-dgp-sp-vaid-speaks-about-terrorism-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के भड़काने के बावजूद रियासत की आवाम चाहती है शांति तथा समृद्धिः डीजीपी एसपी वैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के भड़काने के बावजूद रियासत की आवाम चाहती है शांति तथा समृद्धिः डीजीपी एसपी वैद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी डा. एसपी वैद ने कहा है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नापाक हरकतों और रियासत की जनता को भड़काने के बाद भी जम्मू कश्मीर की जनता शांति तथा समृद्धि चाहती है। जम्मू कश्मीर पुलिस घाटी में स्थिति को सामान्य करने में पूरी तरह सक्षम है खासकर दक्षिणी कश्मीर में।
विज्ञापन
इसका श्रेय पुलिस विभाग के उस अंतिम व्यक्ति को जाता है जो फील्ड में कार्यरत रहकर आम लोगों के संपर्क में रहता है। वे सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी के आईपीएस अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले अधिकारियों तथा एसपीओ ने स्थिति सामान्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान कई बहादुरों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से अपने क्षुद्र स्वार्थों की पूर्ति के लिए सोशल मीडिया का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस इससे निपटने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कश्मीर के बारे में मीडिया के दुष्प्रचार के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। साथ ही इस छवि को सुधारने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पुलिस-समुदाय कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान की कोशिश कर रही है। पुलिस लोगों की समस्याओं को अन्य विभागों तक पहुंचाने का माध्यम भी बन रही है।