{"_id":"58dca6114f1c1b494063d8af","slug":"jammu-kashmir-dgp-appeal-kashmiri-youth-for-not-going-on-encounter-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने की अपील,'मुठभेड़ स्थलों पर न जाएं स्थानीय युवा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने की अपील,'मुठभेड़ स्थलों पर न जाएं स्थानीय युवा'
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 30 Mar 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी डॉ एसपी वैद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने वीरवार को कश्मीरी युवाओं से एक बड़ी अपील की है। समाचार एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत के दौरान वैद ने कश्मीरी युवाओं से अपील की कि वे आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ के दौरान मुठभेड़ स्थल पर न जाएं।
विज्ञापन
इस दौरान वैद ने कहा कि कश्मीर के स्थानीय युवाओं से अपील है कि वो मुठभेड़ के दौरान अपने घरों में रहें और मुठभेड़ की जगह पर न जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल भी आपरेशन के दौरान घरों या वाहनों की आड़ लेकर ही कार्रवाई करते हैं ऐसे में अगर युवा मुठभेड़ की जगह पर जाते हैं वो एक आत्महत्या के प्रयास जैसा हो सकता है।
विज्ञापन
वैद ने कश्मीर में तनाव के लिए पाकिस्तान को जिम्मेवार बताते हुए ये भी कहा कि कश्मीर के युवाओं को पाक की ओर से पत्थरबाजी में शामिल होने और मुठभेड़ स्थल पर जाने के लिए भड़काने की साजिश की जाती है लेकिन इसके बावजूद भी हम बहुत हद तक कश्मीर में हालातों को काबू करने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन