फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,development

एलजी ने नवाजे विशेष खिलाड़ी, बोले-बनाईं जाएंगी विशेष योजनाएं

विज्ञापन
jammu kashmir,development
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विशेष (दिव्यांग) खिलाड़ियों के लिए रणनीतिक खेल विकास योजना तैयार की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में खेल महासंघ व खेल निकायों की इसमें अहम भूमिका होगी। प्रदेश सरकार विशेष बच्चों के अधिकारों के साथ उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए विशेष ओलंपिक भारत जम्मू-कश्मीर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य महोत्सव में कही।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत करवाए कार्यक्रम में एलजी ने कहा, नई खेल नीति के तहत प्रदेश में एक अच्छी शुरुआत की है, जो खेल सुविधाओं और विशेष रूप से दिव्यांगों के कल्याण पर केंद्रित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी स्कूलों और पंचायतों में खेल की बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाए, ताकि बच्चों व युवाओं के बीच एक मजबूत खेल संस्कृति को लोकप्रिय बनाया जा सके। 2015 के बाद एक नई सामाजिक चेतना का उदय हुआ, जिसमें दिव्यांगों को उनके अधिकार देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों, स्कूलों और कॉलेजों में दिव्यांगों के लिए सुलभ बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। प्रदेश सरकार इनको पेंशन, तिपहिया वाहनों के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन मोड पर काम कर रही है। एलजी ने सीमावर्ती क्षेत्र के विशेष खिलाड़ी परमजीत सिंह को रूस के कजान में अगले वर्ष होने वाली विशेष विश्व शीतकालीन खेलों के लिए चयन पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

------
वाईएसएस कप का आगाज, पंचायत स्तर पर होंगी स्पर्धाएं
वॉलीबाल, खो-खो, क्रिकेट, कबड्डी में हर आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल (वाईएसएस) कप आगाज वीरवार को हुआ। इसके तहत पंचायत स्तर क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल और कबड्डी के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। प्रमुख सचिव, युवा सेवाएं एवं खेल आलोक कुमार ने वीरवार को वाईएसएस कप, 2022 का ई-शुभारंभ किया। इसमें ब्लॉक, जिला, संभाग और प्रदेश स्तर की खेल गतिविधियां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को खेलों के इस महाकुंभ में डीडीसी, बीडीसी, पार्षद, सरपंच को जोड़ने को कहा। खिलाड़ियों का निष्पक्ष और पारदर्शी पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ ही पंचायतों में खेलों के लिए चुने गए स्थानों पर ही आयोजन करने के लिए कहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों और खिलाड़ियों के लिए कोई आयु की कोई सीमा तय नहीं की है। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय पंचायत दिवस को उद्देश्य पूर्ण दिवस के रूप में मनाने को कहा। इस दौरान उनके साथ निदेशक युवा सेवा और खेल विभाग, उप- निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वाईएसएस कप के तहत राजकीय हाई स्कूल जम्मू में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, क्रिकेट में मुकाबले हुए। इसमें जम्मू जिलों की विभिन्न पंचायतों के एक सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed