{"_id":"608530e88ebc3ed1e63622ac","slug":"jammu-kashmir-department-of-information-technology-will-prepare-master-trainers-in-every-government-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रत्येक सरकारी विभाग में मास्टर ट्रेनर्स तैयार करेगा सूचना प्रोद्योगिकी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रत्येक सरकारी विभाग में मास्टर ट्रेनर्स तैयार करेगा सूचना प्रोद्योगिकी विभाग
Sun, 25 Apr 2021 02:35 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:35 PM IST
सार
डिजिटल माध्यम से सभी सरकारी विभागों में 15 जून तक कामकाज करने का लक्ष्य।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों में डिजिटल माध्यम से कामकाज शुरू करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सूचना प्रोद्योगिकी विभाग को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नेशनल इनफॉरमेटिक्स सेंटर की तरफ से तैयार ई-ऑफिस साफ्टवेयर को ऑपरेट करने की जानकारी देने के अलावा ई-ऑफिस के यूजर्स को लाइसेंस मुहैया करवाने का काम सूचना प्रोद्योगिकी विभाग करेगा।
इसके लिए प्रत्येक विभाग के चार से पांच अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स के तौर पर तैयार किया जाएगा और यह मास्टर ट्रेनर्स विभाग के अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस कार्य के लिए सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव वैभव कोहली को मास्टर ट्रेनर्स के तौर पर तैयार किए जाने वाले अधिकारियों की सूची सौंपने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर में दिख रहा वीकेंड लॉकडाउन का असर, बाजार से गायब रौनक
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने तीस मई तक प्रदेश के 45 और 15 जून तक प्रदेश सरकार के 92 विभागों में केवल डिजिटल कामकाज का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। डिजिटल कामकाज से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने के साथ-साथ लोगों को भी सरकारी विभागों के काम करने के तौर तरीकों की जानकारी सरलता से मिलती रहेगी।