फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,demand,reservation

कश्मीरी पंडितों के लिए विस में आरक्षित हों पांच सीटें

विज्ञापन
jammu kashmir,demand,reservation
जम्मू। कश्मीरी पंडितों के लिए विधानसभा में पांच और लोकसभा में एक सीट आरक्षित की जाए। यह मांग पनुन कश्मीर के कोर ग्रुप ने 30वें मार्गदर्शन दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को सरवाल स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान सरकार से उठाई। समुदाय के लोगों ने मार्गदर्शन प्रस्ताव को लागू करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
विज्ञापन

कहा कि 30 वर्ष पहले पारित मार्गदर्शन प्रस्ताव वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। प्रस्ताव में उत्पीड़न का शिकार कश्मीरी पंडितों के लिए झेलम नदी के उत्तर और पूर्व में एक अलग होमलैंड का निर्माण करना शामिल है। पनुन कश्मीर के अध्यक्ष वीरेंद्र रैना ने कहा कि मार्गदर्शन प्रस्ताव का पारित होना कश्मीरी पंडितों के लिए एक ऐतिहासिक पल था। इसके माध्यम से पहली बार समुदाय के लोगों ने अपनी भू-राजनीतिक आकांक्षाओं को स्पष्ट रूप व्यक्त किया था। कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास संवेदनशील राजनीतिक मुद्दा है और इसे राजनीतिक रूप से इससे निपटने की जरूरत है। संस्था के वरिष्ठ नेता पीके भान ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की जरूरत है। परिसीमन आयोग को कश्मीरी पंडितों के लिए विधानसभा में पांच और लोकसभा एक सीट आरक्षित रखनी चाहिंए। इस दौरान महासचिव (संगठन) कमल बागती, महासचिव उपिंदर कौल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed