फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,death,crpf,soldier

सीआरपीएफ के एएसआई और जवान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
jammu kashmir,death,crpf,soldier
श्रीनगर। श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक एएसआई व एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एएसआई पानी कुमार अपने पैतृक गांव जाने के लिए बस में श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक वह बस में बेहोश हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के रहने वाले थे और सीआरपीएफ की 176 बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में श्रीनगर के माईसुमा इलाके में सीआरपीएफ कैंप में जवान की संदिग्ध हालात में जान चली गई। अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के जवान कैंप में था। सुबह अन्य साथियों ने उसे शिविर में बेहोशी की हालत में पाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि मौत हार्टअटैक से हुई है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवान की पहचान अलीगढ़ (यूपी) के कांस्टेबल दिनेश कुमार के तौर पर हुई है, वह डी132 बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed