फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir DDC elections update voting for the fourth phase goes on

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव: ठंड-महामारी की चुनौती के बीच चौथे चरण में 50 फीसदी मतदान

Mon, 07 Dec 2020 02:41 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 07 Dec 2020 02:41 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए मतदान जारी है। सोमवार को चौथे चरण के लिए कुल 34 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आज के मतदान में 17 सीटें कश्मीर और 17 जम्मू डिविजन की हैं। बता दें कि डीडीसी चुनाव की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू हुई थी और 22 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। यहां पढ़ें चुनाव से संबंधित अपडेट्स-

विज्ञापन
Jammu Kashmir DDC elections update voting for the fourth phase goes on
वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता - फोटो : ANI

विस्तार

जिला विकास परिषद के चौथे चरण में भी ठंड और कोरोना महामारी की चुनौती के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में कुल 34 सीटों पर 50. 08 फीसदी वोट डाले गए। जम्मू संभाग में 69.31 फीसदी और कश्मीर संभाग में 32 प्रशित मतदाताओं ने वोट डाले।

विज्ञापन


जम्मू संभाग की 17 और कश्मीर संभाग में भी 17 सीटों में हुए मतदान में सबसे ज्यादा जम्मू संभाग के पुंछ जिले की दो सीटों पर मतदान हुआ। यहां पर मतदान प्रतिशत 75. 42 रहा। कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले में सबसे कम 6. 70 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। हालांकि कश्मीर संभाग के गांदरबल जिले की दो सीटों पर भारी मतदान हुआ। यहां पर 56 .28 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बारामुला में करीब 48 फीसदी और बांदीपोरा में 46, कुपवाड़ा में 44 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के डोडा में 75 .03, जम्मू में 71 .80, सांबा में 71 .97, रामबन में 67. 39, उधमपुर में 59. 90, कठुआ में 71. 80 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा के अनुसार मतदान के दौरान कहीं से भी कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक मतदान संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला विकास परिषद की 34 सीटों पर 364527 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 195206 पुरुष मतदाता और 169321 महिला मतदाता शामिल हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचों-सरपंचों के लिए कई सीटें फिर खाली
पंचायत उप चुनाव में पंचों और सरपंचों की कई सीटें दोबारा खाली रह गई हैं। राज्य चुनाव आयुक्त ने कश्मीर में सरपंचों, पंचों के उप चुनाव में कई सीटों पर नामांकन नहीं होने की बात स्वीकार की। एक सवाल के  जवाब में उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सरपंचों व पंचों के उप चुनाव में नामांकन हुए और मतदान सुचारु रूप से हो रहा है। हालांकि कई सीटों पर कोई नामांकन नहीं आया है।


उन्होंने कहा कि जिला विकास परिषद की सभी 280 सीटों पर नामांकन आए और चुनाव अच्छे तरीके से हो रहे हैं। आयुक्त से पूछा गया था कि पंचायत उप चुनाव में पंचों की करीब 34 फीसदी और सरपंचों की 12 फीसदी रिक्त सीटों पर कोई नामांकन नहीं आया। ऐसे में इन खाली सीटों को दोबारा भरने के लिए क्या किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं व जनता के हाथ में शक्ति है। चुनाव में अगर कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं होता तो उस सीट को दोबारा भरने के लिए उचित समय पर प्रक्रिया शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed