जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सांबा व पुंछ समेत आठ जिलों के डीसी बदले, 13 अन्य अफसर भी इधर से उधर
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शोपियां के उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य को उधमपुर में कृतिका ज्योत्सिना के स्थान पर उपायुक्त बनाया गया है। कृतिका को प्रतीक्षारत रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आठ जिलों के उपायुक्तों समेत 21 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिन आठ जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं उनमें उधमपुर, सांबा, कठुआ, पुंछ, बडगाम, अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा शामिल हैं।
इस संबंध में वीरवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, शोपियां के उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य को उधमपुर में कृतिका ज्योत्सिना के स्थान पर उपायुक्त बनाया गया है। कृतिका को प्रतीक्षारत रखा गया है।
कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक चौधरी मोहम्मद यासीन को पुंछ का उपायुक्त बनाया गया है। सिडको के प्रबंधक निदेशक राकेश मिन्हास को राहुल पांडे के स्थान पर कठुआ का उपायुक्त बनाया गया है। राहुल पांडे को प्रतीक्षारत रखा गया है।
जम्मू -कश्मीर ई गर्वनेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक शर्मा का तबादला कर उन्हें सांबा का उपायुक्त बनाया गया है। पुलवामा के उपायुक्त बसीर उल हक का तबादला कर उन्हें कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है।
अनंतनाग के उपायुक्त बशारत कयूम का तबादला कर उन्हें पुलवामा का उपायुक्त बनाया गया है। बडगाम के जिला उपायुक्त सईद फखरूदीन हमीद को अनंतनाग का उपायुक्त बनाया गया है।कश्मीर के पर्यटन निदेशक फज लुल हसीब का तबादला कर उन्हें शोपियां का उपायुक्त बनाया गया है।
उप राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव अक्षय लाबरू जिनके पास सूचना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी था उनका तबादला कर बडगाम का उपायुक्त बनाया गया है।
शिव कुमार गुप्ता जेडीए के उपाध्यक्ष
समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव शिव कुमार गुप्ता का तबादला कर उन्हें जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जेडीए के वाइस चेयरमैन पंकज मगोत्रा का तबादला कर उन्हे जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है।
पशुपालन विभाग जम्मू के निदेशक कृष्ण लाल शर्मा को उपराज्यपाल सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग के निदेशक नसीम जावेद चौधरी को पशुपालन विभाग जम्मू का निदेशक बनाया गया है।
मिंगा शेरपा बने सूचना निदेशक
जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक मिंगा शेरपा का तबादला कर उन्हें उपराज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिकत मिंगा शेरपा को जम्मू -कश्मीर का सूचना निदेशक और जम्मू -कश्मीर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी अगले आदेश तक सौंपा गया है।
विद्युत विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव राजा याकूब फारूक को कश्मीर का पर्यटन निदेशक बनाया गया है। सांबा की उपायुक्त अनुराधा गुप्ता को जम्मू-कश्मीर ई गर्वनेंस एजेंसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। पुंछ के उपायुक्त इंद्रजीत का तबादला कर उन्हें सिडको का प्रबंधक निदेशक के साथ साथ सीकॉप के प्रबंधक निदेशक का अतिरिकत कार्यभार सौंपा गया है।
रवि शंकर शर्मा उच्च शिक्षा में विशेष सचिव
स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू रवि शंकर शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल की रजिस्ट्रार रिफत कोहली का तबादला कर उन्हे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग की निदेशक बनाया गया है। एस्टेट विभाग जम्मू के निदेशक अशोक कुमार शर्मा का तबादला कर उन्हें स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू बनाया गया है।