फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,covid

प्रदेश में 126 और संक्रमित, घाटी में चार मरीजों की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir,covid
जम्मू। कश्मीर में कोविड मौतों का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर संभाग में चार लोगों की कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर मौत हो गई। कश्मीर में अब तक 2306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश में यह कुल आंकड़ा 4495 है। इस बीच जम्मू कश्मीर में 126 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें राजधानी श्रीनगर सेसर्वाधिक 52 मामले हैं। चिंता यह है कि कश्मीर के प्रभावित जिलों में लगभग स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिल रहे हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार कायम है। राहत यह है कि शोपियां कोविड मुक्त चल रहा है। यहां कोई सक्रिय मामला नहीं है।
विज्ञापन

श्रीनगर में सर्वाधिक 528 सक्रिय मामले हैं और यहां अब तक 874 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। रविवार को बारामुला में 19, बडगाम में 11 लोग संक्रमित मिले। जिला जम्मू में 9 मामले मिले। जिला रियासी, रामबन, सांबा, डोडा, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। पारा गिरने के साथ खासतौर पर कश्मीर में मौतों में बढ़ोतरी हो रही है। यहां औसतन 1 से 2 मौतें हो रही हैं। प्रदेश में वर्तमान में 1541 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

-----------
कोविड उपयुक्त व्यवहार में सख्ती करें
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार (कैब) को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रवर्तन एजेंसियों को कोविड उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पाबंदियां लगाने का प्रावधान दिया गया है। इसके लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट जिला अधिकारियों की निरीक्षण टीमें बनाकर कैब को लागू करेंगे। आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग की राज्य कार्यकारी समिति ने पहले ही तरह कोविड पर सभी निर्देशाबली जारी की है। इसमें कोविड उपयुक्त व्यवहार पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed