{"_id":"62d7b60597e7ab3b6d7939fb","slug":"jammu-kashmir-corona-virus-update-wearing-face-masks-mandatory-at-public-places-in-jammu-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: अब जम्मू में भी पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: अब जम्मू में भी पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य
Wed, 20 Jul 2022 01:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:36 PM IST
सार
जम्मू में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश में मंगलवार को जबरदस्त उछाल के साथ तीन माह बाद 333 संक्रमित मामले मिले। कोरोना के अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब जम्मू में भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लेकर जम्मू जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। इससे पहले कोविड के वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पांच जिलों किश्तवाड़, रामबन, बांदीपोरा, गांदरबल और श्रीनगर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में मंगलवार को जबरदस्त उछाल के साथ तीन माह बाद 333 संक्रमित मामले मिले। कोरोना के अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Jammu Face Mask Mandatory
- फोटो : सोशल मीडिया
जिला जम्मू सर्वाधिक 640 सक्रिय मामलों के साथ कोविड पाबंदियों की ओर बढ़ रहा है। जम्मू के साथ राजधानी श्रीनगर में भी लगातार संक्रमित मामले मिलने से कोविड उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है। जिला जम्मू में सर्वाधिक 137 स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिले हैं।