फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Child Vaccination: जम्मू-कश्मीर में किशोरों में लगने लगी कोरोना वैक्सीन, पहला टीका 11वीं के छात्र उदय जमवाल को लगा, तस्वीरों में देखें टीकाकरण

Mon, 03 Jan 2022 12:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 PM IST
सार

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगना शुरू हो गया है। प्रदेश भर में 880 केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसका शुभारंभ करवाया। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Corona vaccine started in teenagers, Uday Jamwal a student of class 11, got the first vaccine in the state
कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ करवाते एलजी मनोज सिन्हा। - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगना शुरू हो गया है। इसके लिए प्रदेश भर में 880 केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू के गांधी नगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण अभियान को शुरू करवाया। प्रदेश का सबसे पहला टीका 11वीं के छात्र उदय जमवाल को लगा। उदय ने बताया कि टीका लगवाने के बाद वह खुद को इस महामारी में अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 12 दिनों के भीतर प्रदेश के 8.30 लाख बच्चों को टीकाकरण के तहत कवर कर लिया जाएगा। 

Jammu Kashmir: Corona vaccine started in teenagers, Uday Jamwal a student of class 11, got the first vaccine in the state
सांबा जिले में कोरोना रोधी टीका लगवाती छात्रा। - फोटो : प्रीत चौधरी
प्रदेश भर में चलने वाले टीकाकरण अभियान के लिए जम्मू संभाग में 308 व कश्मीर में 572 केंद्रों पर वैक्सीन देने की सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। विभाग ने कोवैक्सीन की अतिरिक्त 2.7 लाख डोज मंगवा ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग जम्मू के निदेशक एवं प्रदेश के टीकाकरण प्रभारी डॉ. सलीम-उर-रहमान का कहना है कि जम्मू संभाग में 308 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है।
Jammu Kashmir: Corona vaccine started in teenagers, Uday Jamwal a student of class 11, got the first vaccine in the state
उधमपुर में वैक्सीन लगाने के लिए कतार में लगे छात्र। - फोटो : शेर सिंह
इसमें कई स्कूलों व कोचिंग सेंटर में केंद्र बनाए गए हैं। टीकाकरण के लिए प्रदर्शन में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन की तीन लाख डोज पहले से उपलब्ध है जबकि 2.7 लाख डोज रविवार को पहुंच गई हे। वहीं स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डॉ. मुश्ताक का कहना है कि कश्मीर संभाग में 572 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Corona vaccine started in teenagers, Uday Jamwal a student of class 11, got the first vaccine in the state
रियासी में टीकाकरण अभियान की शुरुआत करवाते डीसी चरनदीप सिंह। - फोटो : विकास बड़ू
प्रदेश के उधमपुर, रियासी, सांबा और पुंछ जिले में सुबह से ही टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। कई जगहों पर बच्चों की कतार लगी हुई है। कई छात्र टीका लगाने को लेकर उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Corona vaccine started in teenagers, Uday Jamwal a student of class 11, got the first vaccine in the state
पुंछ जिले में टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : मुनीष शर्मा
पुंछ जिले में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग में युवाओं को टीका लगाने की पूरी तैयारी की है। जिले में कई स्कूलों में इसके लिए केंद्र बनाए हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed