{"_id":"62efcccfffaa5447602317f8","slug":"jammu-kashmir-corona-update-708-persons-tested-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 708 संक्रमित, सक्रिय मामले बढ़कर हुए 5304","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 708 संक्रमित, सक्रिय मामले बढ़कर हुए 5304
Mon, 08 Aug 2022 08:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:20 AM IST
सार
प्रदेश में 24 घंटे में कश्मीर संभाग से 643 व जम्मू संभाग से 65 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग में तो संक्रमण घटा है लेकिन कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 708 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में तो संक्रमण घटा है लेकिन कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में 24 घंटे में कश्मीर संभाग से 643 व जम्मू संभाग से 65 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रदेश में कुल 13888 कोविड टेस्ट किए। इनमें 708 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। नए मामलों में जम्मू जिले से 36, उधमपुर से छह, राजोरी से पांच, डोडा जिले से पांच, कठुआ से दो, सांबा से दो, किश्तवाड़ से दो, पुंछ से चार और रामबन जिले से चार मामले रिपोर्ट हुए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर से 203, बारामुला से 248, बडगाम से 67, पुलवामा से सात, कुपवाड़ा से 50, अनंतनाग से 41, बांदीपोरा से दस, गांदरबल से चार, कुलगाम से 12 और शोपियां से एक नया मामला सामने आया है। हालांकि 665 मरीज प्रदेश में स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5304 पहुंच गई है। जम्मू संभाग में 1275 व कश्मीर संभाग में 4029 मरीजों का उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से प्रदेश में अभी तक 5304 मरीजों की जान जा चुकी है।