फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: congress leader Solanki said India alliance will win all five Lok Sabha seats

जम्मू कश्मीर: प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन करेगा जीत दर्ज- सोलंकी

Sun, 21 Jan 2024 06:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 06:16 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा देश में व्यापार कर रही है। अदानी और अंबानी के लिए काम कर रही है। चुनाव करवाने से डर रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: congress leader Solanki said India alliance will win all five Lok Sabha seats
जम्मू में कांग्रेस की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा देश में व्यापार कर रही है। अदानी और अंबानी के लिए काम कर रही है। चुनाव करवाने से डर रही है। भाजपा का बस चले तो वह लोकसभा चुनाव भी न करवाए। लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की पांचों सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगा। यह बातें सांबा में जनसभा के दौरान जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा कि इस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से नौकरियां छीनी हैं। दिव्यांगों की पेंशन तक बंद कर दी है। भाजपा ने पिछले दस वर्षों में देश को गरीबी की ओर धकेल दिया है। लोगों को बांटने का काम किया है। कांग्रेस ने आजादी के समय से ही खून दिया है, भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की पांचों सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा होगा। भाजपा निकाय चुनाव करवाने से डर रही है। उसे पता है कि लोग उन्हें नकार देंगे। यही कारण है की भाजपा विधानसभा चुनाव भी समय पर नहीं करवाएगी।
विज्ञापन


सोलंकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा को हराने के लिए जुट जाएं। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के समय में महंगाई पर पूरा कंट्रोल था। आज महंगाई कहां जा रही है, सबके सामने है। नरेंद्र मोदी ने काला धन लाने पर लोगों के खातों में 15 लाख देने का वादा किया था, लेकिन वह कहां गया। भाजपा के राज में शराब की दुकानें खोलने व खनन माफिया को ही बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर वकार रसूल, जिला प्रधान संजीव शर्मा, रमण भल्ला, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद, बलवान सिंह, रविंद्र शर्मा, यशपाल कुंडल, बबल गुप्ता, सुभाष भगत, विजय टंगोत्रा, अनीता देवी, विनोद कुमार आदि ने भी अपने अपने विचार रखे व कांग्रेस को विजयी बनाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed