फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir congress celebrating victory in himachal pradesh elections at party headquarter jammu

J&K: हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत पर प्रदेश कांग्रेस ने बांटे लड्डू, मनाया जीत का जश्न

Thu, 08 Dec 2022 03:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 08 Dec 2022 03:08 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि हिमाचल में इस बार जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। हिमाचल प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
jammu kashmir congress celebrating victory in himachal pradesh elections at party headquarter jammu
Jammu Congress - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। इसे लेकर जम्मू कश्मीर कांग्रेस में जश्न का माहौल है। जम्मू में पार्टी नेताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने जीत के लिए हिमाचल की जनता का आभार जताया।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि हिमाचल में इस बार जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। हिमाचल प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के खोखले वादों से तंग आकर जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


हिमाचल में कुल 68 सीटें हैं। बहुमत के लिए 35 सीटें चाहिए। विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। 17 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। अब तक कांग्रेस के सात उम्मीदवार और भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed