जल्दी ही 'अच्छे दिन' आएंगे जम्मू कश्मीर में: मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बालीवुड को रिझाने, फिर गुजराती पर्यटकों को आकर्षित करने के बाद अब मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का काफिला देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है। उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू के अलावा शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुफ्ती ने देश के बड़े टूर आपरेटरों के साथ बैठक कर कश्मीर आने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा, ‘रियासत की नई सरकार मुख्य रूप से पर्यटन के क्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। आप आकर्षक पैकेज तैयार कर देशी और विदेशी पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर लाएं।’
इस दौरान मुफ्ती ने आग्रह करते हुए कहा कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी ‘धरती की जन्नत’ में पर्यटकों का ट्रैफिक बढ़ने से प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
‘हाई स्पेंडिंग टूरिस्ट’ पर ध्यान केंद्रित किया
टूर हेड से रूबरू होते हुए मुफ्ती ने कहा कि सरकार मुख्य पर्यटन ढांचों की आउटसोर्सिगिं कर आय बढ़ाएगी, ताकि उसका उपयोग पर्यटन क्षेत्र के विकास में किया जा सके। उन्होंने पर्यटन विभाग से कहा है कि रियासत में पहुंचने वाले ‘हाई स्पेंडिंग टूरिस्ट’ (ज्यादा खर्च करने वाले पर्यटक) पर ध्यान केंद्रित किया जाए।
पर्यटकों के सम्मान के लिए ‘टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिस’ एयरपोर्ट और अन्य प्रमुख स्थलों पर तैनात की जाएगी। अक्सर कश्मीर का सड़क मार्ग बंद होने से होने वाले नुकसान पर टूर आपरेटरों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुफ्ती ने कहा कि मुगल रोड को वैकल्पिक हाईवे बनाया जा रहा है।
पर्यटकों को उस मार्ग से कश्मीर पहुंचने का सुखद अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली से श्रीनगर के लिए चार्टर्ड फ्लाइट के लिए केंद्र सरकार से बातचीत कर रही है।
इसके अलावा अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे और मुंबई से जम्मू के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन के प्रयास चल रहे हैं। सरकार एडवेंचर टूरिज्म को प्रोत्साहन देने में जुटी है। इसी क्रम में कार रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा।