फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: CID to take help of CA firm to investigate bank accounts in terrorist support

जम्मू कश्मीर: आतंकी मदद में बैंक खातों को खंगालने के लिए सीआईडी लेगी सीए फर्म की मदद

Thu, 06 Jul 2023 10:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 10:44 AM IST
सार

एसआईयू ने कई आतंकियों की संपत्तियां कुर्क की हैं। ऐसे में इन संपत्तियों के हिसाब और आतंकियों की मदद करने वालों की बैंक खातों की जांच के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की आवश्यकता महसूस की गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: CID to take help of CA firm to investigate bank accounts in terrorist support
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

अपराध जांच विभाग (सीआईडी) बैंक फ्राड के मामलों की जांच में चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म की मदद लेगी। जांच में चार चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्मों को शामिल किया जाएगा। इस समय सीआईडी के अधीन राज्य जांच एजेंसी (एसआईए), राज्य जांच इकाई (सीआईयू) काम कर रही हैं। यह एजेंसियां आतंकी गतिविधियों और इसमें शामिल वित्तीय हिस्सेदारी की जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन


एसआईयू ने कई आतंकियों की संपत्तियां कुर्क की हैं। ऐसे में इन संपत्तियों के हिसाब और आतंकियों की मदद करने वालों की बैंक खातों की जांच के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की आवश्यकता महसूस की गई है। इसके बाद सीआईडी मुख्यालय ने 4 फर्मों को अपने साथ जोड़ने के लिए योजना बनाई है। हर एक फर्म में कम से कम 8 साल का अनुभव रखने वाले पेशेवर सीए होंगे, जो जम्मू-कश्मीर से होंगे। 
विज्ञापन


इनको प्रदेश में बैंक मामलों की जांच का अनुभव भी होना चाहिए। इसके बाद इनका चयन किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इन फर्मों की मदद से सीआईडी आतंकियों की मदद करने वालों की बैंक खातों की पूरी जानकारी का हिसाब लगा सकेंगे। बैंक खातों की जांच में अकसर एसआईयू और एसआईए को दिक्कत पेश आती है। लेकिन सीए की मदद से बैंक की जानकारी पूर्ण रूप से और सही से मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसआईए और एसआईयू खातों को जब्त करने या फिर अन्य कार्रवाई करने में तेजी से काम कर सकेंगी। जानकारी के अनुसार इस समय एसआईए और एसआईयू मिलकर आतंकियों की मदद में वित्तीय हिस्सेदारी के करीब 25 मामलों की जांच कर रही हैं। इनमें कई आतंकियों की संपत्तियां कुर्क भी की गई है। ऐसे ही कई मामलों की जांच सीआईडी के पास लंबित है।


क्राइम ब्रांच, एसीबी ले रही मदद

हाल में जम्मू के दो कारोबारियों के बीच 18 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला क्राइम ब्रांच के पास आया। इसमें एक फर्म द्वारा जब इस लेनदेन में सीए की रिपोर्ट का हवाला दिया गया, तब क्राइम ब्रांच एक पक्ष की दलीलों के बीच फंस गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने 40 हजार रुपये खर्च कर सीए की मदद ली। इसके बाद मामला सुलझ पाया। तब से क्राइम ब्रांच सीए की मदद ले रही है। इसके अलावा एंटी करप्श्न ब्यूरो भी वित्तीय मामलों की जांच में सीए की मदद ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed