{"_id":"63c831ab22cc9518af148642","slug":"jammu-kashmir-choudhary-lal-singh-calls-bharat-jodo-yatra-an-unprecedented-event-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: लाल सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया अभूतपूर्व घटना, सभी लोगों से शामिल होने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: लाल सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया अभूतपूर्व घटना, सभी लोगों से शामिल होने की अपील की
Wed, 18 Jan 2023 11:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:22 PM IST
सार
चौधरी लाल सिंह ने केंद्र और प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी की विभाजनकारी नीतियों के लिए यह करारा जवाब है क्योंकि भाजपा एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के फॉर्मूले पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
Choudhar Lal Singh
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के प्रमुख चौधरी लाल सिंह ने लोगों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह खुद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने भारत जोड़ों यात्रा को भारत के इतिहास में एक अभूतपूर्व घटना बताया और कहा कि यह प्रत्येक भारतीय का नैतिक और राजनीतिक कर्तव्य है कि वह इसका हिस्सा बनें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी की विभाजनकारी नीतियों के लिए यह करारा जवाब है क्योंकि भाजपा एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के फॉर्मूले पर टिकी हुई है। सरकारी कर्मचारी भी किसी न किसी रूप में नौकरशाही व्यवस्था का खामियाजा भुगत रहे हैं और इसके खिलाफ धरना और विरोध करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
सरकार ने भारत में लगभग सभी सामाजिक, विधायी और न्यायिक संस्थानों को या तो कमजोर कर दिया है या उन्हें निष्प्रभावी कर दिया है। डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी उन मूल सिद्धांतों के लिए खड़ी है। रस्साना मामले में पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग की है। रसाना मामले के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगा। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने चौधरी लाल सिंह के फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन