{"_id":"61c2e26821e1b432db522e34","slug":"jammu-kashmir-chance-of-rain-snowfall-on-23-24-chill-increased-in-the-state-due-to-severe-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 23-24 को बारिश, बर्फबारी के आसार, कड़ाके की ठंड से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 23-24 को बारिश, बर्फबारी के आसार, कड़ाके की ठंड से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी
Wed, 22 Dec 2021 02:01 PM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:01 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों के मुकाबले में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 2.7 गिरकर 18.1 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
weather jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर के तापमान में थोड़ा सुधार आया है, लेकिन कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। घाटी में शीत लहर जारी है। लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। जम्मू में मंगलवार को हल्के बादलों के साथ लगभग मौसम साफ रहा। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 2.7 गिरकर 18.1 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4, बटोत में 4.3, कटड़ा में 6.0 और भद्रवाह में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8, पहलगाम में माइनस 3.7 और गुलमर्ग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 और कारगिल में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान भी शून्य चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की अभूतपूर्व क्षमता, प्रदेश में 139 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित
जम्मू का तापमान
अधिकतम 18.1
न्यूनतम 5.6
सूर्योदय 07.30
सूर्यास्त 05.31
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।