{"_id":"660521639d9c7cabb7088676","slug":"jammu-kashmir-case-registered-against-accused-for-spreading-rumors-in-pulwama-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुलवामा में अफवाह फैलाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में अफवाह फैलाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 28 Mar 2024 01:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:21 PM IST
सार
पुलवामा जिले में अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना राजपोरा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बाबर आजम के नाम से बनाई फेसबुक आईडी पर झूठी पोस्ट अपलोड की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना राजपोरा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बाबर आजम के नाम से बनाई फेसबुक आईडी पर झूठी पोस्ट अपलोड की।
विज्ञापन
इसमें हथियार और गोला बारूद दिखाते हुए एक फोटो अपलोड की है और दावा किया है कि पुलवामा का एक व्यक्ति आतंकवाद में शामिल हो गया है। आरोपी को सार्वजनिक शांति और सौहार्द भंग करके सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करते हुए पाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी झूठी सामग्री पोस्ट करने से बचें।
विज्ञापन