{"_id":"6474f7173d754e1f07057634","slug":"jammu-kashmir-car-going-from-doda-to-jammu-fell-into-a-ditch-four-people-died-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: डोडा से जम्मू जा रही कार खाई में गिरी, हादसे में दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: डोडा से जम्मू जा रही कार खाई में गिरी, हादसे में दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौत
Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि चार लोग डोडा से जम्मू जा रहे थे। जब वे रग्गी नाले के पास पहुंचे तो कार फिसल गई और दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन
डोडा में कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई
- फोटो : संवाद
विस्तार
डोडा से जम्मू जा रही कार रग्गी नाले के पास 300 से 400 फीट गहरे एक नाले में जा गिरी। वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। नाला चिनाब दरिया से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि फिसलन होने के कारण वाहन फिसलने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मरने वाले सभी भद्रवाह भाला और भरासू के रहने वाले हैं। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। दुर्घटना में वाहन चालक जख्मी है। बताया जाता है कि चार लोग पुल डोडा से जम्मू जा रहे थे। जब वे रग्गी नाले के पास पहुंचे तो कार फिसल गई और दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन
जम्मू के डंसाल निवासी चालक ने जान बचाने के लिए वाहन का दरवाजा खोला और बाहर की तरफ छलांग लगा दी। मृतकों की शिनाख्त ओम प्रसाद पुत्र अमरनाथ निवासी भद्रवाह भाला (60), डॉ. वेद प्रकाश पुत्र अमरनाथ निवासी भद्रवाह भाला (67), राजकुमारी पत्नी राम रतन निवासी भरासू (56), राधा देवी पत्नी ओम प्रसाद निवासी भद्रवाह भाला (52) हैं।
विज्ञापन
घायल चालक मोहम्मद असलम (25) को पहले सीएचसी अस्सर में इलाज के लिए लाया गया। उसके बाद उसे जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया। वाहन चालक असलम ने बताया कि वह पहली बार डोडा से जम्मू सवारी ले जा रहा था।