{"_id":"63da14451a171c06fe01c4fc","slug":"jammu-kashmir-car-fell-into-canal-in-vishnah-two-youths-died-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: विश्नाह में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, शादी से घर लौटते समय हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: विश्नाह में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, शादी से घर लौटते समय हादसे में दो की मौत
Wed, 01 Feb 2023 12:57 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 12:57 PM IST
सार
विश्नाह में अनियंत्रित कार के नहर में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू जिले के विश्नाह में अनियंत्रित होकर वाहन नहर में जा गिरा। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। युवकों के घर न पहुंचने के बाद उनकी खोज शुरू हुई तो हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को सूचान के बाद आसपास के लोग परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को बाहर निकालकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों की पहचान रजत शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी फतवाल और राहुल शर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी चुम्बिया पनता के तौर पर हुई।
विज्ञापन