फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir budget

सड़क-पुलों के निर्माण के लिए 4089 करोड़

विज्ञापन
jammu kashmir budget
जम्मू। प्रदेश में सड़क व पुलों के निर्माण के क्षेत्र में बजट 2021-22 में 4089 करोड़ की राशि को आवंटित किया गया है। यह राशि पिछले साल से 467 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन

बजट में सड़कों एवं पुलों के बेहतर जीवनकाल एवं टिकाऊपन के लिए गुणवत्ता जांच पर जोर दिया गया है। प्रत्येक जिले में गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला स्थापित करने पर जोर दिया गया है। एक अप्रैल से सड़क एवं भवन निर्माण विभाग में ऑनलाइन निगरानी प्रणाली को लागू करने पर भी जोर दिया गया हैं। निगरानी की प्रक्रिया तैयार करने और तीसरी पार्र्टी निरीक्षण प्रणाली आरंभ करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए परामर्र्शदाता नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई एक और दो के अंतर्गत 2021-22 के दौरान 4500 किलोमीटर तक सड़कों की लंबाई पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं। 150 नए गांवों को जोड़ा जाएगा। जम्मू कश्मीर में पीएमजीएसवाई तीन में 2021-22 में अपग्रेड करने के लिए 1750 किलोमीटर लंर्बाई की सड़क को स्वीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021-22 तक जम्मू कश्मीर में 100 फीसदी सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए पीएमजीएसवाई चार के अंतर्गत 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक व्यक्तियों वाले गांवों को जोड़ने के लिए कोर नेटवर्क का लक्ष्य रखा गया है।

नगरों एवं शहरों में पीएमजीएसवाई, सीआरआईएफ, नाबार्ड के तहत 2021-22 के दौरान कुल 8000 किलोमीटर सड़कों पर तारकोल डालने का लक्ष्य रखा गया हैं। 14 पुुलों को पूरा करने का लक्ष्य हैं। जिससे 2.85 लाख जन संख्या को लाभ मिलेगा। संपूर्ण जम्मू एवं कश्मीर में गड्ढा मुक्त सड़क सुनिश्चित करने के लिए 100 करोड़ रुपये पहले ही मुहैया करवाए गए हैं। बजट 2021-22 में 150 करोड़ रुपये इस दिशा में मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed