फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir budget

शिक्षा को 1837 करोड़ रुपये की संजीवनी, सभी डिग्री कॉलेजों में बनेंगे स्टूडेंट स्किल सेंटर

विज्ञापन
jammu kashmir budget
जम्मू। बजट 2021-22 में शिक्षा क्षेत्र को 1837 करोड़ रुपये आवंटन किया गया है, जो पिछले बजट की तुलना में 523 करोड़ अधिक है। बजट के तहत छात्रों के कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी डिग्री कॉलेज में स्टूडेंट स्किल सेंटर बनाया जाएंगे। स्किल एन्हेंसमेंट ट्रेनिंग एसआईटी के अंतर्गत 10 हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 1200 अतिरिक्त कक्षाओं के कमरों को आईटी युक्त बनाया जाएगा, जबकि अन्य डिग्री कॉलेजों में पुस्तकालयों का ऑटोमेशन किया जाएगा। 10 डिग्री कॉलेज के भवनों को पूरा किया जाएगा। इसमें बनिहाल, कुपवाड़ा, खिलोतरान, माहौर, कालाकोट, हाडीपोरा, सिंगपोरा (पट्टन) विलगाम (कुपवाड़ा) और पाड्डर (किश्तवाड़) शामिल हैं। इसके साथ वर्तमान में डिग्री कॉलेजों में कक्षाओं के लिए 108 अतिरिक्त कमारे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

--
सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाया जाएगा
वर्ष 2021-22 में जम्मू-कश्मीर संकल नामांकन अनुपात ग्रास एनरॉलमेंट रेशियो को बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में प्राइमरी में 83.38 सकल नामांकन अनुपात है जिसे 85 किया जाएगा। वहीं अपर प्राइमरी में 72.77 को 74, हाई स्कूल का 67.76 को बढ़ाकर 69.50 , जबकि हायर सेकेंडरी में 53.70 को 57 किया जाएगा। प्रदेश में स्कूल छोड़ने वालों की दर हाई स्कूल स्तर पर 17.12 है उसे मार्च 2022 तक 15 तक लाना है। सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 723 आईसीटी लैब्स को स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए 46.27 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

----
निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए बनेगा पोर्टल
निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए जॉब पोर्टल बनाया जाएगा और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। विदेेशों में नौकरी प्राप्त करने में युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए विदेशी रोजगार निगम का नवीनीकरण किया जाएगा। युवाओं के उत्थान और रोजगार के लिए मिशन यूथ में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। युवाओं को यूथ स्टार्ट अप योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए युवाओं को वित्तीय मदद दी जाएगी। स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत 2000 बेरोजगार युवाओं को जोड़ा जाएगा और पांच हजार को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। भर्ती अभियान को तेजी लाने के लिए 10000 रिक्तियों के अलावा 12379 राजपत्रित एवं आराजपत्रित रिक्तियों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed