फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir budget 2024: Sports facilities to constructed by 140 crore 200 sports grounds and 100 courts to

J&K Budget: 140 करोड़ से खेल सुविधाओं का होगा निर्माण बनाए जाएंगे 200 खेल मैदान और 100 कोर्ट

Tue, 06 Feb 2024 04:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 04:18 PM IST
सार

खेल पहल के लिए 140 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। इससे प्रदेश में खेल सुविधाओं का निर्माण होगा। इनमें 200 खेल मैदान और 100 कोर्ट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
jammu kashmir budget 2024: Sports facilities to constructed by 140 crore 200 sports grounds and 100 courts to
खेल बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों और युवाओं के सशक्तीकरण, कौशल विकास व रोजगार को जम्मू-कश्मीर के वर्ष 2024-25 के बजट में प्रमुखता दी गई है। सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024-25 के लिए प्रदेश का बजट पेश किया। इसमें खिलाड़ियों और युवाओं के सशक्तीकरण व रोजगार पर खास ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन


खेल पहल के लिए 140 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। इससे प्रदेश में खेल सुविधाओं का निर्माण होगा। इनमें 200 खेल मैदान और 100 कोर्ट बनाए जाएंगे। तैराकों का वर्षों का इंतजार इस साल समाप्त होगा। सालों से चल रहा मौलाना आजाद स्टेडियम जम्मू और गिंड्डन पार्क राजबाग श्रीनगर में स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलावा साल 2024-25 में प्रदेश में 20 राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वर्ष 2024-25 के दौरान पंचायत, ब्लॉक, जिला, संघ राज्य क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न खेल आयोजनों में 75 लाख युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य है।
विज्ञापन


युवाओं के सशक्तीकरण और रोजगार के लिए भी कई पहल शुरू की जाएंगी। स्व रोजगार उद्यम शुरू करने के लिए युवाओं को सीड कैपिटल फंड योजना, युवा स्टार्टअप ऋण योजना, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम योजना, महिला उद्यमिता कार्यक्रम और मिशन युवा योजनाओं के तहत स्व-रोजगार योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक नौकरी चाहने वालों के लिए मॉडल कैरियर सेंटर (एमसीसी) के माध्यम से आउटरीच और परामर्श संबंधी कार्यकलाप आयोजित किए जाएंगे। युवाओं के कौशल विकास के लिए 10 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा बड़े व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से 1000 उत्तीर्ण छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के साथ पंजीकृत 6000 महिला स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण पूरा किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed