फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir BSF troops on an area domination patrol along the Line of Control in Kashmir

बुलंद हौसले : जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर बर्फ की मोटी चादर के बीच गश्त कर रहे BSF के जवान

Fri, 06 Jan 2023 02:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 02:37 PM IST
सार

कड़ाके की ठंड में भी नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा सुरक्षा बल लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। सर्द हवाओं के बीच भी जवानों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir BSF troops on an area domination patrol along the Line of Control in Kashmir
BSF Troops on LOC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान गश्त कर रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि जवान सीमांत क्षेत्र में पहाड़ों पर बर्फ की मोटी परत के बीच पूरे जोश के साथ पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। कड़ाके की ठंड में भी नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा सुरक्षा बल लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। सर्द हवाओं के बीच भी जवानों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी में ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त है। कई जिलों में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। बर्फबारी से कई गांव मुख्य सड़कों से कट गए हैं। इस परेशानी के चलते लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे ही हालात प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में स्थित कुछ गांवों में दिख रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित नीलग्रथ, शुटकड़ी और सरबल गांव हैं। पानी के स्त्रोत जम गए हैं।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री रहा, जो पिछले पांच साल में दूसरी सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले 31 जनवरी 2021 को माइनस 8.8, 24 जनवरी 2020 को माइनस 6.1 और 14 जनवरी 2017 को पारा माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में जनवरी में ऑल टाइम न्यूनतम तापमान 31 जनवरी 1893 को माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, जम्मू में भी बीती रात के न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस ने पिछले दो साल का रिकार्ड तोड़ा है। इससे पहले 28 जनवरी 2022 को 4.7 और 1 जनवरी 2021 को 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed