फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Biodiversity park will be established in Purmandal, many types of gardens will also be included

जम्मू-कश्मीर: पुरमंडल में जैव विविधता पार्क स्थापित होगा, कई तरह की वाटिका भी होंगी शामिल

Tue, 24 Aug 2021 06:39 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 24 Aug 2021 06:39 PM IST
सार

जल संरक्षण गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। आयुक्त सचिव ने विभिन्न मुद्दों पर क्षेत्रवासियों से चर्चा की।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Biodiversity park will be established in Purmandal, many types of gardens will also be included
परमंडल मंदिर जम्मू-कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राचीन शिव मंदिर से सटे वन कंपार्टमेंट 35/डी पुरमंडल में जैव विविधता पार्क का विकास किया जा रहा है। इसके लिए वहां आने वालों के साथ प्रकृति प्रेमियों के बीच जागरूकता बढ़ाई जाएगी। औषधीय और धार्मिक महत्व की प्रजातियों को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए 10 हेक्टेयर क्षेत्र में जैव विविधता पार्क की स्थापना की जा रही है। इसमें तुलसी वाटिका, अर्जुन वाटिका, नवग्रह वाटिका, अमृता (औषध) वाटिका, अशोक वाटिका, राशि वाटिका, अर्नला त्रिफला वाटिका आदि शामिल होंगे।

विज्ञापन


आयुक्त सचिव वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण संजीव वर्मा ने सोमवार को प्रसिद्ध मंदिर के जंगलों के आसपास जैव विविधता पार्क के प्रस्तावित विकास और जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सांबा जिले के पुरमंडल क्षेत्र का दौरा किया। आयुक्त सचिव ने जलग्रहण क्षेत्र की मिट्टी और जल संरक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों पर स्थानीय लोगों से चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से जलग्रहण क्षेत्र के लिए एक एकीकृत परियोजना विकसित करने, मिट्टी के कटाव पर नियंत्रण, जलसंरक्षण, क्षेत्र की वनस्पति में सुधार के लिए उचित उपाय करने पर जोर दिया। उन्होंने वन विभाग को क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदा पर ध्यान केंद्रित करते हुए साइटों का एक नेटवर्क विकसित करने और जम्मू क्षेत्र को पारिस्थितिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह मददगार गिरफ्तार

उन्होंने पुरमंडल में कैंपा के तहत स्थापित किए जा रहे वन क्लोजर का भी दौरा किया। क्षेत्र में अधिक मात्रा में स्थानीय पेड़ और फलों के पौधे लगाए जाएं। उन्होंने वीरपुर में मृदा एवं जल संरक्षण विभाग द्वारा संचालित सिसाल फार्म का दौरा किया। चटमदाना में बन रहे वाटर हार्वेस्टिंग ढांचे का भी निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed