फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Big attack Jamaat root out terror, school land under action

जम्मू-कश्मीर: आतंक को जड़ से मिटाने के लिए जमात पर बड़ा प्रहार, स्कूल- मकान और जमीन कार्रवाई की जद में

Fri, 09 Jun 2023 05:09 AM IST
विमल शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 05:09 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार सभी जब्त संपत्तियों की खरीद-बिक्री, किराये या लीज पर देने पर रोक लगा दी गई है। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) व अन्य जांच एजेंसियों की ओर से जमात के लिए इस्तेमाल और आतंकी गतिविधियों में शामिल कुल 125 अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Big attack Jamaat root out terror, school land under action
जमात की संपत्तियों पर लगाए गए नोटिस - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकवाद की जड़ पर चोट के सिलसिले में जम्मू कश्मीर में सबसे अधिक प्रहार प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी पर किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जमात से जुड़ी संपत्तियों को घाटी के लगभग सभी जिलों में जब्त किया है। इसमें सबसे अधिक संपत्तियां अनंतनाग जिले में जब्त की गई है।

विज्ञापन


जमात से जुड़े स्कूल, जमात के कार्यालय, आवासीय मकान, जमीन, दुकानें भी कार्रवाई की जद में आई हैं। पुलिस के अनुसार सभी जब्त संपत्तियों की खरीद-बिक्री, किराये या लीज पर देने पर रोक लगा दी गई है। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) व अन्य जांच एजेंसियों की ओर से जमात के लिए इस्तेमाल और आतंकी गतिविधियों में शामिल कुल 125 अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


यह संपत्तियां कश्मीर घाटी में 83 स्थानों पर हैं जिन्हें चिह्नित किया गया है। सूत्रों के अनुसार शोपियां में जमात से जुड़े ट्रस्ट के दो मंजिला इकरा पब्लिक स्कूल, अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में 30 कनाल में बागीचा की जमीन, अरवानी बिजबिहाड़ा में शॉपिंग कांप्लेक्स, अनंतनाग के जबलीपोरा में दो मंजिला कामर्शियल कांप्लेक्स जब्त की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनंतनाग में एक कनाल जमीन में बना दो मंजिला स्कूल भवन, बिजबिहाड़ा में जमात का दफ्तर, अरवानी में 56 कनाल कृषि भूमि, कुपवाड़ा में जमात दफ्तर, कंगन गांदरबल में दफ्तर, पुलवामा में छह कनाल जमीन में बने हेल्थ केयर, बडगाम में तीन मंजिला मदीना शॉपिंग कांप्लेक्स को जब्त किया गया है।

 

इसके साथ ही श्रीनगर के बटमालू इलाके में दो कनाल छह मरला जमीन पर बने जमात के केंद्रीय कार्यालय और कुपवाड़ा में 20 दुकानें भी जब्त की गई हैं। राइस मिल, किराना दुकान, केमिस्ट शॉप और आवास भी जब्त : सूत्रों के अनुसार आतंकी गतिविधियों के सिलसिले में श्रीनगर में सबसे अधिक 15 आवासों को कब्जे में लिया गया है।
 

अवंतिपोरा में 05, बांदीपोरा में 05, पुलवामा में 04, अनंतनाग में 05, कुलगाम में 03, रामबन में 03, शोपियां में 02 और हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, बारामुला व पुलवामा में एक-एक संपत्तियों को जब्त किया गया है।


 

इसमें लश्कर आतंकी आशिक अहमद नेंगरू का पुलवामा के राजपोरा में सरकारी जमीन पर बना घर भी शामिल है, जिसे जिला प्रशासन ने पिछले दिनों गिरा दिया था। पुलिस के अनुसार जब्त संपत्तियों में आवास, जमीन के अलावा एक राइस मिल, किराना दुकान, केमिस्ट शॉप भी शामिल है। 

जमात की जब्त संपत्तियां

शोपियां     09
अनंतनाग     17
बांदीपोरा     01
बारामुला     03
कुपवाड़ा     03
गांदरबल     05
कुलगाम     07
पुलवामा     02
बडगाम     09
श्रीनगर     04

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed