फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Bharat Singh Solanki said congress cadre should highlight the failures of BJP

जम्मू कश्मीर: भाजपा की विफलताओं को उजागर करें पार्टी कैडर- भरत सिंह सोलंकी

Wed, 17 Jan 2024 12:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 12:46 PM IST
सार

भरत सिंह सोलंकी ने पार्टी प्रमुखों के साथ प्रमुख रूप से आगामी लोकसभा की तैयारियों पर मंथन किया। कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार को हराने के लिए उचित प्रयास किए जाएं। इसके साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Bharat Singh Solanki said congress cadre should highlight the failures of BJP
जम्मू में कांग्रेस की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुनियादी पार्टी इकाइयों, विशेष रूप से जिला, बूथ और ब्लॉक इकाइयों को तैयार रहने पर जोर दिया है। उन्होंने दस फरवरी तक बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की सूची तैयार करने को कहा है। शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को सोलंकी रियासी में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन


पार्टी कैडर को विभिन्न मोर्चों पर भाजपा की विफलताओं को उजागर करने और उसकी ध्यान भटकाने वाली रणनीति के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने को कहा है। जम्मू संभाग के छह दिनी दौरे पर मंगलवार को जम्मू पहुंचे सोलंकी ने शक्ति नगर जम्मू के एक गेस्ट हाउस में पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त समन्वयकों, जिलों के प्रभारियों, जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्षों और फ्रंटल प्रमुखों के साथ बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। 
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में सात घंटे चली मैराथन बैठक में सोलंकी ने पार्टी प्रमुखों के साथ प्रमुख रूप से आगामी लोकसभा की तैयारियों पर मंथन किया। कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार को हराने के लिए उचित प्रयास किए जाएं। इसके साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए। जिला अध्यक्षों को सभी स्तरों पर सही समन्वय स्थापित करने और बूथ इकाइयों और बीएलए को मजबूत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। प्रतिद्वंद्वी दलों से आगे रहने और संगठनात्मक ढांचे में कोई खामी नहीं छोड़ने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी बीस जिलों और फ्रंटल विंग में संगठनात्मक ढांचे का जायजा लिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी ब्लॉक और विधानसभा स्तरों पर आक्रामक रूप से अभियान चलाएगी। समन्वयक जिला और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और पीसीसी के बीच पुल की तरह काम करें। एआईसीसी विभिन्न गतिविधियों का समन्वय करने के साथ फीडबैक लेगी। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा विभाजनकारी एजेंडे पर काम कर रही है। 

विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में लोगों के सामने आने वाले वास्तविक मुद्दों में जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने, भूमि और नौकरियों के अधिकार, बेरोजगारी की उच्चतम डिग्री, अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि, कर लूट और बड़े पैमाने पर समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। लोग अपने मुद्दों को उठाने के लिए कांग्रेस की ओर देख रहे हैं और पार्टी नेताओं को उनकी शिकायतों को संबोधित करना होगा। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और फ्रंटल प्रमुखों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। 


बैठक में एआईसीसी संयुक्त सचिव मनोज यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, तारा चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूला राम, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी, नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष इंदु पवार, रिकी डलोत्रा आदि मौजूद रहे। सोलंकी आगामी दिनों में रियासी के अलावा डोडा, उधमपुर, सांबा और कठुआ के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed