फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Bharat Jode Yatra will run for 12 days in state, permission granted for rally in Srinagar

जम्मू-कश्मीर: भारत जोड़ाे यात्रा प्रदेश में 12 दिन तक चलेगी, श्रीनगर में रैली के लिए मिली अनुमति

Wed, 18 Jan 2023 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 11:54 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस पार्टी की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 जनवरी को जम्मू कश्मीर पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला है। यात्रा का श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 30 जनवरी को विशाल रैली के साथ समापन होगा। इस रैली के लिए प्रशासन से अनुमति मिली है। यह यात्रा जम्मू कश्मीर में 12 दिन तक रहेगी। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Bharat Jode Yatra will run for 12 days in state, permission granted for rally in Srinagar
भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी देती रजनी पाटिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राज्य भूमि को खाली कराने, कश्मीरी पंडितों सहित अन्य महत्वपूर्ण  मुद्दों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के समक्ष रखा जाएगा। इस भूमि के खाली करवाने से हजारों गरीब और छोटे किसान प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 जनवरी को जम्मू कश्मीर पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला है। यात्रा का श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 30 जनवरी को विशाल रैली के साथ समापन होगा। इस रैली के लिए प्रशासन से अनुमति मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह यात्रा जम्मू कश्मीर में 12 दिन तक रहेगी। पाटिल ने कहा कि 23 राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ समापन रैली में देश विदेश से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लोगों की भारी भागीदारी के साथ यात्रा का जम्मू-कश्मीर चरण सबसे सफल होगा। यात्रा को पहले दिन से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ यह मार्च राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फ हराने के साथ समाप्त होगा। यात्रा ने अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को कवर किया है।

यात्रा को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करके सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है। पाटिल ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, मोहम्मद शाह, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत और अन्य दलों के नेता लखनपुर में यात्रा में शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री लाल सिंह ने यात्रा का स्वागत करने की इच्छा व्यक्त की है। नेशनल कांफ्रें स के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला कश्मीर में बनिहाल सुरंग को पार करने के बाद यात्रा में शामिल होंगे, जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सूचित किया है कि वह, उनकी मां और बेटी भी इसमें शामिल होंगी।

इसके अलावा सीपीएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी, एएनसी से मुज्जफ र शाह आदि नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। कोई भी व्यक्ति जो गांधी की एकजुटता की विचारधारा में विश्वास करता है यात्रा का हिस्सा बन सकता है।

कई लोगों ने जम्मू-कश्मीर में पैदल मार्च के बारे में चिंता व्यक्त की थी, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यात्रा यहां भी एक बड़ी सफलता होगी, जैसे कि विभिन्न राज्यों से चलते हुए प्रतिक्रिया मिली है। राहुल गांधी 24 जनवरी को उधमपुर और रामबन शहरों को पार करते हुए जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना होंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस यात्रा के दौरान किसी नेता के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि मार्च अराजनीतिक है और इसका उद्देश्य देश को नफरत के खिलाफ एकजुट करना है। पाटिल ने कहा कि यात्रा के दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों के राहुल गांधी से मिलने की उम्मीद है।

लद्दाख का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेता को उनकी समस्याओं से अवगत कराएगा। राहुल गांधी के जम्मू और श्रीनगर में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने की संभावना है। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी निजामुद्दीन खटाना, पूर्व वीसी गुज्जर एंड बक्करवाल बोर्ड गुलजार खटाना आदि शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी, कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, एआईसीसी सचिव प्रभारी जेएंडके मामले मनोज यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद, रवींद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

डीएपी में और टूट, पूर्व एमएलसी समेत कई ने छोड़ा पार्टी

गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) में और टूट हुई है। मंगलवार को रजनी पाटिल के समक्ष डीएपी का हिस्सा रहे पूर्व एमएलसी निजामुद्दीन खटाना तथा गुज्जर एवं बक्करवाल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष गुलजार खटाना कांग्रेस में शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न दलों के करीब 60 लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

लखनपुर में 19 जनवरी की शाम पहुंचेगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी की शाम पंजाब से लखनपुर (जम्मू-कश्मीर) में प्रवेश करेगी। शाम 5.45 बजे से 6.15 बजे के बीच महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा के पास ध्वजारोहण समारोह होगा। रात में रुकने के बाद राहुल गांधी 20 जनवरी को सुबह सात बजे कठुआ के हटली मोड़ से यात्रा की अगुवाई करेंगे और चढ़वाल में रात को यात्रा रुकेगी।


21 जनवरी को रुकने के बाद 22 जनवरी को हीरानगर से डुग्गर हवेली नानक चक्क (21 किमी.) यात्रा होगी। विजयपुर से सतवारी तक 23 जनवरी को यात्रा पहुंचेगी और रात्रि सिद्दड़ा जम्मू में रुकेगी। जम्मू में सतवारी चौक पर एक रैली की योजना भी है।

प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन किया गया है और उम्मीद है कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। यूटी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा क्लीरेंस मिलने के बाद यात्रा का अगला रूट सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed