{"_id":"63ffaa8cbe1d7160520a08f3","slug":"jammu-kashmir-baramulla-police-seized-drugs-worth-three-crores-in-59-days-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारामुला पुलिस ने 59 दिन में ने जब्त किए तीन करोड़ के मादक पदार्थ, लगातार चल रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारामुला पुलिस ने 59 दिन में ने जब्त किए तीन करोड़ के मादक पदार्थ, लगातार चल रहा अभियान
Thu, 02 Mar 2023 01:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:24 AM IST
सार
पुलिस ने जिले से जनवरी और फरवरी के दौरान कालाबाजारी में 35782000 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले में इस साल ड्रग पेडलर्स के खिलाफ 40 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
बारामुला पुलिस की हिरासत में आरोपी FILE
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस ने 2023 में अब तक 58 लोगों को कथित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जिले से जनवरी और फरवरी के दौरान कालाबाजारी में 35782000 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले में इस साल ड्रग पेडलर्स के खिलाफ 40 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि जिले से 3.14 ग्राम ब्राउन शुगर, 152 ग्राम हेरोइन, 4.5 किलो से अधिक चरस, 58.20 किलो अफीम की भूसी सहित मादक पदार्थ जब्त किए गए। पहले दो महीनों में ड्रग पेडलर्स द्वारा इस्तेमाल किए गए नौ वाहन भी जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिसने घाटी में तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि जिले के आम लोगों से अनुरोध है कि वे अपने क्षेत्रों में ड्रग पेडलर्स की जानकारी के साथ आगे आएं (पहचान गोपनीय रखी जाएगी) ताकि पुलिस को समाज से ड्रग्स के खतरे को खत्म करने में मदद मिल सके।