फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Baramulla Lok Sabha Election 2019 Live Voting Percentage, News Update Today

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू-पुंछ में 72.16% और बारामुला में 35.01%, कुल 56% हुआ मतदान

Thu, 11 Apr 2019 08:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 11 Apr 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Baramulla Lok Sabha Election 2019 Live Voting Percentage, News Update Today
जम्मू-कश्मीर में भारी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में गुरुवार को हुए मतदान में जम्मू-पुंछ और बारामुला लोकसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई है। दोनों सीटों पर शाम पांच बजे तक लगभग 50% वोटिंग हुई है। बारामुला में शाम पांच बजे तक 32.41% मतदान हुआ। वहीं जम्मू में शाम पांच बजे तक 69.74% वोटिंग हुई।
विज्ञापन


भारी संख्या में लोग मतदान करने के लिए जम्मू, पुंछ और राजोरी समेत विभिन्न जिलों में भारी संख्या में भीषण गर्मी में भी पहुंचे। जम्मू पुंछ लोकसभा सीट पर 24 उम्मीदवार और बारामुला सीट पर नौ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अब 23 मई को होगा।
विज्ञापन

 

लाइव अपडेटः

08:30 PM: बर्फीली सियाचिन की चट्टानों पर पहली बार -11 के तापमान में जवानों ने किया सर्विस वोटर के तहत मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


07:55 PM: जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर कुल 56% प्रतिशत मतदान हुआ है। 

07:45 PM: बारामुला लोकसभा सीट पर कुल 35.01% मतदान हुआ है।   

07:30 PM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर कुल 72.16% मतदान हुआ है। 

06:00 PM: जम्मू-कश्मीर में जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर पहले चरण के मतदान समाप्त हो गए हैं। 

04:46 PM: जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर दोपहर 3 बजे तक 46.17% प्रतिशत मतदान हुआ है।  

04:35 PM: दोपहर 3 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 19%, कुपवाड़ा में 38.7%, बांदीपोरा में 26.1% मतदान हुआ है। 

04:15 PM:
 दोपहर 3 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 59%, सांबा में 66.6%, राजोरी में 58.4%, पुंछ में 53.4% मतदान हुआ है। 

04:00 PM: जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019: इन युवाओं ने पहली बार किया मतदान, उम्मीदों की भरी उड़ान...


03:51 PM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू जिले में तीन बजे तक हुआ 58.98% मतदान।

03:47 PM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर राजोरी जिले में तीन बजे तक हुआ 58.36% मतदान।

03:30 PM: जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: 100 पार बुजुर्गों में दिखा वोट डालने का जुनून, कहा जब तक है जान करेंगे वोट


01:40 PM: जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर दोपहर 1 बजे तक 35.52% प्रतिशत मतदान हुआ है।  

01:35 PM: दोपहर 1 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 15.1%, कुपवाड़ा में 30.8%, बांदीपोरा में 20.9% मतदान हुआ है। 

01:15 PM:
 दोपहर 1 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 45.9%, सांबा में 52.1%, राजोरी में 44.8%, पुंछ में 35.8% मतदान हुआ है। 

01:00 PM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर एक बजे तक 45.07% मतदान हो चुका है।


12:40 PM: जम्मू में 33 डिग्री तापमान में भी भारी संख्या में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं मतदाता।


12:20 PM: 
उधमपुर में कश्मीरी पंडितों ने भारी संख्या में पहुंचकर मतदान किया। उधमपुर में कश्मीरी पंडितों के लिए टाउन हॉल में विशेष पोलिंग बूथ बनाया गया था। यह सभी बारामुला लोकसभा सीट के वोटर हैं। एक वोटर ने कहा कि 'वोट करना हमारा कर्तव्य है, वो बारामुला वापस जाना चाहते हैं।'

12:10 PM: डीसी पुंछ राहुल यादव ने बताया कि चार पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मशीन खराब थी। एक पोलिंग स्टेशन पर बीजेपी का बटन नहीं काम कर रहा था तो एक जगह कांग्रेस और दो जगह निर्दलीय प्रत्याशी का बटन काम नहीं कर रहा था। जिसके बाद मशीन को तत्काल बदल दिया गया है।  

11:40 AM: जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.66% प्रतिशत मतदान हुआ है।  

11: 35 AM: सुबह 11 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 11.40%, कुपवाड़ा में 19%, बांदीपोरा में 12.63%, कश्मीरी माइग्रेंट्स ने 19.36% मतदान हुआ है। 

11:30 AM:
 सुबह 11 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 30.57%, सांबा में 35.91%, राजोरी में 30.80%, पुंछ में 32.83% मतदान हुआ है। 

11:10 AM: सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के अनुसार जम्मू सिटी में किसी पोलिंग बूथ पर आतंकियों ने बाइक में आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम लगाया है। सभी पोलिंग बूथ अलर्ट किए गए। पोलिंग बूथ के आसपास सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 


10:40 AM: बारामुला में मतदान के दौरान पल्हालन इलाके में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्थरबाजों ने पल्हालन इलाके के तांत्रे मोहल्ले में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी की। महिला रजा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

10:30 AM: बारामुला लोकसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी अकबर लोन ने किया मतदान।

10:20 AM: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बूथ नंबर 114 और 115 पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार।

10:10 AM: बारामुला के उड़ी में भारी संख्या में वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं मतदाता।
 

10: 05 AM: सुबह 9 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 5.80%, कुपवाड़ा में 7.98, बांदीपोरा में 5.97%, कश्मीरी माइग्रेंट्स ने 10.24% मतदान किया है। 

10:00 AM:
 सुबह 9 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 14.12%, सांबा में 16.52%, राजोरी में 11.88%, पुंछ में 12.98% मतदान हुए हैं। 

9:50 AM: जम्मू-पुंछ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला से जम्मू में डाला अपना वोट। 

 
9:45 AM:
बीजेपी से लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में डाला वोट। 


9:30 AM: जम्मू जिले में सुबह 9 बजे तक 10.70% वोट पड़े हैं।     

9:22 AM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर हो रहे मतदान में राजोरी जिले में सुबह 9 बजे तक 7% वोटिंग हुई है। 

9:20 AM: जम्मू के विजयपुर में सुबह 9 बजे तक 15.12% हुआ मतदान।

9:15 AM: जम्मू में मॉडल पोलिंग बूथ पर रेड कारपेट पर वोट डालने पहुंच रहे मतदाता।


9:12 AM: सांबा में पहली बार हैंडीकैप्ड लोगों के लिए व्हील चेयर का किया गया प्रबंध।


9:10 AM: बीजेपी एमएलसी विक्रम रंधावा ने जम्मू के गांधी नगर पोलिंग बूथ पर किया अपना मतदान। 


9:05 AM: पुंछ जिले के मंडी तहसील में चक्रिबन ए और बी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, नई ईवीएम लगाकर 9 बजे शुरू हो सका मतदान।


8:35 AM: पुंछ जिले के मंडी तहसील में चक्रिबन ए और बी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, अबतक नहीं शुरू हो सका मतदान।

8:10 AM: सुबह आठ बजे बाद जम्मू, पुंछ और बारामुला के पोलिंग बूथों पर मतदान ने रफ्तार पकड़ी। बूथ पर मतदातों की संख्या बढ़ने लगी है।


7:50 AM: जम्मू के ज्यौड़िया में छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अपर नरायाणा के पोलिंग बूथ नंबर 36 पर 103 वर्षीय धन्नी देवी ने किया मतदान।


7:40 AM: 
बारामुला लोकसभा सीट पर भारी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए निकले हैं। इसमें अधिकतर महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कतारों में नजर आ रहे हैं। बारामुला लोकसभा क्षेत्र में करीब 13 लाख 08 हजार 541 मतदाता है। बारामूला संसदीय क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस के हाजी फारूक अहमद मीर, भाजपा के मोहम्मद मकबूल वार, जेकेएनपीपी के जहांगीर खान, जेकेपीडीपी के अब्दुल कयूम वानी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन, जेकेपीस के मोहम्मद अकबर अली और निर्दलीय जावेद अहमद कुरैशी, सैयद नवाज इंजीनियर रशीद शामिल हैं। 

बारामुला में मतदान करने पहुंचे भारी संख्या में लोग


7:33 AM : जम्मू के गांधी नगर के पोलिंग बूथ 15 और 16 गांधी नगर पर भारी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे हैं। 

7: 00 AM: जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया। बूथों के बाहर लोगों की लाइन लग गई है। वहीं पुंछ जिले में मतदाता सूची में नाम न होने से कई लोग परेशान हुए। स्थानीय राहुल चिब के मुताबिक उनके परिवार का मतदाता सूची से नाम गायब है। क्षेत्र में कुछ अन्य लोगों में भी इसे लेकर नाराजगी है।

6:00 AM : आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान शुरू होने से पहले बैलेट, सेंटर यूनिट और वीवीपैट की जांच के लिए सुबह छह बजे प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 50 मतों का मॉक पोल शुरू हुआ। सेंटर यूनिट और वीवीपीट से मॉक पोल के मतों का हटाने के बाद सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगर मतदान प्रक्रिया के दौरान मशीनों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आती है तो इसके लिए निर्वाचन आयोग ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रिर्जव में बैलेट, सेंटर यूनिट व वीवीपैट उपलब्ध रहेगी।


 

जम्मू-पुंछ
जम्मू-पुंछ संसदीय सीट पर कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने से मतदान देरी से शुरू हुआ। राजोरी जिले के थन्नामंडी में ड्यूटी पर तैनात एक आंगनबाड़ी वर्कर को थप्पड़ मारने पर मुकदमा दर्ज हुआ। यहां कुछ देर के लिए मतदान रुका रहा। सांबा में भारी उत्साह दिखा। पुंछ में कुछ स्थानों पर ईवीएम में कांग्रेस के बटन काम नहीं करने का आरोप लगाया गया। इस वजह से मतदान कुछ देर रुका रहा। 

484 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग
सीईओ के अनुसार 33 लाख 17 हजार 882 मतदाता दोनों सीटों पर थे। मतदान के लिए 4489 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 484 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग करवाई गई। 

बीएसएफ अधिकारी और मतदाताओं में बहस की रिपोर्ट तलब
पत्रकारों के पुंछ में कांग्रेस उम्मीदवार के ईवीएम पर सिंबल प्रकाशित न होने की समस्या के सवाल पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनें बदल दी गई। उन्होंने कहा पुंछ में बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट और मतदाताओं में बहस की रिपोर्ट भी मिली थी। इस बारे में जिला चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। पत्रकार वार्ता में मंडलायुक्त संजीव वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक मनीश सिन्हा, जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर रमेश कुमार भी मौजूद रहे। 

उमर ने लोगों से वोट की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से घरों से निकलने और वोट डालने की अपील की। उमर ने ट्वीट में लिखा, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों के सभी मतदाताओं से अपील है कृपया बाहर निकलकर वोट दें। आपका वोट एक प्रतिनिधि चुनने का एक अवसर है जो अगले 5 वर्ष के लिए लोकसभा में हमारे कारणों की जांच करेगा और हमारी लड़ाई लडे़गा। समझदारी से उसे चुनें। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने जम्मू, राजोरी और पुंछ के लोगों से भी अपील की गई।

भाजपा विरोधी नारेबाजी का वीडियो महबूबा ने किया शेयर
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें भाजपा को वोट न देने पर बीएसएफ की ओर से पीटे जाने पर मतदाता भाजपा विरोधी नारेबाजी करते दिख रहे है। ट्वीट किया कि सुरक्षा बलों का भाजपा के लिए वोट डालने के लिए इस्तेमाल किया जाना यह दर्शाता है कि वह किस प्रकार सत्ता की भूखी है और किसी भी तरीके से इसे पाना चाहती है। 

हाथ का बटन काम न करने का उमर ने वीडियो किया पोस्ट
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पुंछ में ईवीएम का बटन काम नहीं कर रहा था। कहा कि हाथ का बटन काम नहीं कर रहा है। नेकां के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने भी कहा कि पुंछ के अराय मलका इलाके में वर्दीधारी अफसर की ओर से भाजपा को वोट डालने के लिए दबाव बनाया गया। मतदाताओं की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल पहुंचकर उस अफसर को हटाया। 

मतदान 
सीट           2014      2019
बारामुला     39.13     35.01
जम्मू          67.83     72.16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed