फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir banihal car blast is big security failure, forces still not alert after pulwama attack

पुलवामा की घटना के बाद भी नहीं बरती जा रही सतर्कता, सुरक्षा में बड़ी चूक है बनिहाल कार धमाका

Sun, 31 Mar 2019 12:43 PM IST
Pranjal Dixit अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 31 Mar 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir banihal car blast is big security failure, forces still not alert after pulwama attack
बनिहाल कार ब्लास्ट - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले के बाद तय किया गया था कि सुरक्षाबलों का काफिला गुजरने के दौरान आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बावजूद इसके बनिहाल में सीआरपीएफ काफिले में घुसकर दोबारा पुलवामा हमले जैसी साजिश दोहराई गई। इसे सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक माना जा रहा है। यह तो संयोग कहा जाएगा कि हमलावर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर से सीआरपीएफ के 80 वाहनों का काफिला जम्मू के लिए निकला था। यह काफिला काजीगुंड से लेकर जवाहर टनल के आगे तक फैला हुआ था। अचानक से पीछे एक कार आई और सीआरपीएफ के काफिले में जा घुसी। ठीक उसी तरह जिस तरह से पुलवामा में हमला हुआ था। पुलवामा हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कई तरह के बदलाव किए गए थे। 
विज्ञापन


फैसला लिया गया था कि जब भी जम्मू से श्रीनगर या श्रीनगर से जम्मू तक सुरक्षाबलों का काफिला जाएगी तो उस समय हाईवे पर आम वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बावजूद इसके सीआरपीएफ के काफिले में कार घुस गई और लगभग पुलवामा की तरह से धमाका हो गया। ऊपर वालों का रहम ही कहिए कि इस धमाके से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूक इसलिए भी है
लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल पूरी तैयारी में लगे हैं। पूरा सुरक्षा अमला भी कश्मीर में चुनाव के लिए सक्रिय है। सुरक्षाबलों की तमाम खुफिया विंग की टीमें एक्टिव हैं। पुलवामा हमले के बाद करीब 10 हजार सुरक्षा बल कश्मीर भेजे गए। बावजूद इसके पुलवामा की तरह कार में धमाका कहीं न कहीं सुरक्षाबलों को खुली चुनौती है। इतना तंत्र सक्रिय रहने के बावजूद इसकी किसी को पहले भनक तक नहीं लगी। 


जानबूझ कर चुना चिनाब घाटी
पिछले कुछ समय से चिनाब घाटी (डोडा, रामबन, किश्तवाड़) में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश की जा रही है। रामबन, किश्तवाड़ और डोडा इन तीनों ही जिलों में पिछले दो सालो से एक के बाद एक आतंकी हमले हुए हैं। चिनाब घाटी में आतंकी इस तरह का हमला करने के बाद यह संदेश देने की कोशिश में हैं, कि वह यहां भी पूरी सक्रियता से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed