फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir awantipora encounter one local militant arrested one pakistani militant was shot down

जम्मू-कश्मीर: आतंकी की मां से किया वादा इस कर्नल ने किया पूरा, फिर भी बेटे ने बरसाईं गोलियां

Mon, 26 Nov 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Mon, 26 Nov 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir awantipora encounter one local militant arrested one pakistani militant was shot down
कर्नल एस राघव - फोटो : ANI
सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के खिरयू में रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक पाक आतंकी को ढेर कर दिया वहीं एक को जिंदा पकड़ा है। कर्नल एस राघव ने सोमवार को मीडिया को बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां आतंकी से हुई मुठभेड़ में पाक आतंकी को मार गिराया वहीं एक को जिंदा पकड़ लिया। उनके पास से एके 47, मैगजीन, ग्रेनेड सहित कई अन्य तरह का गोला बारूद बरामद किया गया है। मारे गए आतंकी का नाम वसीम बताया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार आतंकी का नाम सोहेल लोन है।
विज्ञापन

 


कर्नल एस राघव ने बताया कि वह और उनकी टीम कई दिनों से इन आतंकियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान उन्होंने महीने भर में कई ओजीडब्लू को पकड़ा और उनके ठिकानों का भंडाफोड़ किया। ऐसे में रविवार को भी वह इनपुट में आधार पर अवंतीपोरा के खिरयू में तलाशी कर रहे थे तभी उनकी टीम पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाबी कार्रवाई में एक पाक आतंकी ढेर कर दिया वहीं दूसरें को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने पहले सोहेल ने ज्वाइन किया था आतंकी संगठन
कर्नल राघव ने बताया कि सोहेल ने चार महीने पहले जैश ज्वाइन किया था। उस दौरान उसके परिवार में मां और बहन ने उससे घर लौटने की काफी अपील भी की थी। हमने उनकी मां से किया वादा पूरा किया। कर्नल राघव ने बताया कि हमने उसकी मां से सोहेल को जिंदा पकड़ने का वादा किया था। मुठभेड़ के दौरान सोहेल ने भी सुरक्षाबलों पर काफी गोलियां बरसाईं मगर उनकी टीम ने उसे जिंदा पकड़ने में कामियाबी हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed