{"_id":"638a44a017477b2f10132c04","slug":"jammu-kashmir-attempt-to-send-arms-and-infiltration-from-across-the-border-in-uri-sector-foiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सीमा पार से घुसपैठ और हथियार भेजने की कोशिश नाकाम, उड़ी सेक्टर में फायरिंग होते ही भागे घुसपैठिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सीमा पार से घुसपैठ और हथियार भेजने की कोशिश नाकाम, उड़ी सेक्टर में फायरिंग होते ही भागे घुसपैठिए
Sat, 03 Dec 2022 01:17 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 01:17 AM IST
सार
उड़ी सेक्टर के कमलकोट इलाके में सेना की ओर से स्थापित प्रणाली में घुसपैठ के संकेत मिलने के बाद फायरिंग भी की गई। इसके बाद घुसपैठिए हथियारों व हेरोइन की खेप छोड़कर भाग निकले। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर से बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले पर सीमा पार से तस्करी की बड़ी कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम करते हुए हथियार और हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। कमलकोट इलाके में सेना की ओर से स्थापित प्रणाली में घुसपैठ के संकेत मिलने के बाद फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
फायरिंग होते ही घुसपैठिए हथियारों व हेरोइन की खेप छोड़कर भाग निकले। यह खेप एलओसी पर उड़ी सेक्टर के कमलकोटे इलाके से बरामद की गई है। सुरक्षा बलों और सेना ने पूरे इलाके को खंगाला, ताकि कहीं और भी तस्करी की खेप न पड़ी हो।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह को एलओसी पर स्थापित प्रणाली पर इस बात के संकेत मिले कि घुसपैठ की कोशिश हो रही है। इसके बाद वहां तैनात जवानों ने फायरिंग की तो घुसपैठिए भाग निकले।
विज्ञापन
हथियारों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी के इनपुट पर कमलकोटे इलाके के रिवंड नाले में सेना व पुलिस की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पाया गया कि कुछ संदिग्ध वस्तु इलाके में पड़ी हुई है।
मौके पर पहुंचकर जांच में हथियारों का जखीरा और नशीला पदार्थ पाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी खेप किसके लिए भेजी गई थी तथा इसे कौन लेने आने वाला था।
इस घटना के बाद पूरी एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि एलओसी पर खराब मौसम के बीच पीओजेके में बैठे हैंडलरों की ओर से इस प्रकार की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
यह हुई बरामदगी
एके 74 राइफल-दो, एके मैगजीन-दो, एके गोलियां-174, चीनी पिस्टल-दो, हेरोइन-10 पैकेट सीलबंद (लगभग 10 किलो)।