{"_id":"65a049f90e0a75aefb0ee05a","slug":"jammu-kashmir-attack-on-police-team-that-went-to-arrest-drug-smuggler-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में सिपाही घायल
Fri, 12 Jan 2024 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:35 AM IST
सार
जैसे ही पुलिस गुर्जर के ठिकाने पर पहुंची तभी आरोपी के सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिश्नाह में बृहस्पतिवार तड़के लगभग 5:30 बजे चार पुलिस थानों की टीमों ने क्षेत्र के कुख्यात नशा तस्कर गुलजार अहमद उर्फ लाउ गुर्जर को पकड़ने के लिए उसके आवास चक बजीरू पर दबिश दी। जैसे ही पुलिस गुर्जर के ठिकाने पर पहुंची तभी आरोपी के सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पत्थरबाजों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान लाउ गुर्जर चकमा देकर भाग निकला। बिश्नाह पुलिस ने पत्थरबाजी करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार दबिश देने वाली टीम में एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना, एसएचओ बिश्नाह आबिद बुखारी, एसएचओ अरनिया दीपक कटोच, एसएचओ मीरां साहिब भूपेंद्र सिंह, एसएचओ आरएस पुरा नवीन अंगराल, पुलिस टीम, आईआरपी और एसओजी टीम शामिल थी। पथराव में घायल हुए सिपाही की पहचान आईआरपी के जवान एचसी बंसी लाल के रूप में हुई है। पथरावाजों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवा में कुछ राउंड फायरिंग भी की। इस बीच लाउ गुर्जर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
कई थानों में कई केस दर्ज
लाउ गुर्जर कई वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। कई वर्षों से वह पुलिस को चकमा देता आ रहा है। उस पर बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा, मीरां साहिब तथा आरएस पुरा सहित कई अन्य पुलिस थानों में नशा तस्करी, पशु तस्करी, हत्या का प्रयास, लूटमार तथा चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है मगर आरोपी हर बार बचने में कामयाब हो जाता है।
विज्ञापन