फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir Assembly election may held in October or November

जम्मू: अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है विधानसभा चुनाव, आज दिल्ली में होगी चर्चा

Tue, 30 Jul 2019 04:19 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir Assembly election may held in October or November
सर्वदलीय बैठक - फोटो : ANI (File Photo)

नई दिल्ली में मंगलवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई की कोर ग्रुप के बीच होने वाली बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा हो सकती है। संकेत हैं कि यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो अक्टूबर-नवंबर में राज्य में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। पार्टी की राज्य इकाई के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने भी इस ओर इशारा किया। बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा के आसार हैं। अनुच्छेद 35ए और 370 पर चर्चा होने की संभावना नहीं है। कोर ग्रुप राज्य के सियासी हालात और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को जानकारी देगा। 

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय नेतृत्व पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा करेगा। अमरनाथ यात्रा की समाप्ति के बाद 15 अगस्त के बाद चुनाव आयोग राज्य में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का एलान कर सकता है। इसको लेकर पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना व कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अगले कुछ दिनों में रियासत का दौरा कर चुनाव के लिए पार्टी के संगठन को चुस्त दुरुस्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर में शुरू हो सकती है। वर्ष 2014 में मतदान नवंबर-दिसंबर में हुआ था। कुछ दिनों पहले संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम घोषित करने के बाद केंद्र सरकार विधानसभा चुनाव कराने को तैयार है। इससे पहले राम माधव ने चुनाव आयोग से इस साल विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया था। गत चार जून को आयोग ने कहा था कि अमरनाथ यात्रा की समाप्ति के बाद वह विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है। 

कोर ग्रुप के सदस्य दिल्ली रवाना हुए

प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप में शामिल सदस्य सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कोर ग्रुप में कुल 11 सदस्य है। इनमें प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल ट्रेन से नई दिल्ली रवाना हुए, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा और राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास पहले से ही नई दिल्ली में है। इनमें अलावा कोर ग्रुप में महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा और युद्धवीर सेठी के अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता व मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्य के हालात की जानकारी दी जाएगी और वहां से जो मार्ग दर्शन मिलेगा उस पर प्रदेश में पार्टी अमलीजामा पहनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed