{"_id":"64457676a061b8580c0acc74","slug":"jammu-kashmir-arun-gupta-won-president-chamber-elections-manish-became-the-general-secretary-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: चैंबर चुनाव में अरुण गुप्ता अध्यक्ष पद पर विजयी, राकेश को 374 मतों से हराया, मनीश बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: चैंबर चुनाव में अरुण गुप्ता अध्यक्ष पद पर विजयी, राकेश को 374 मतों से हराया, मनीश बने महासचिव
Sun, 23 Apr 2023 11:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:48 PM IST
सार
अरुण गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता को 374 मतों के अंतर से हराया। अरुण को 1522 व राकेश गुप्ता को 1148 मत पड़े।
विज्ञापन
चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के विजयी अध्यक्ष अरुण गुप्ता व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के चुनाव में अरुण गुप्ता व उनकी टीम पर जम्मू के व्यापारियों ने भरोसा जताया। रविवार को हुए चुनाव में अरुण गुप्ता अध्यक्ष, मनीश गुप्ता महासचिव, अनिल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता सचिव और राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
इससे पूर्व रायल पार्क ग्रेटर कैलाश में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतगणना के बाद देर रात विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। अरुण गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता को 374 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
अरुण को 1522 व राकेश गुप्ता को 1148 मत पड़े। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अनिल गुप्ता को 1697, राजेश गुप्ता को 116 और सुरेंद्र महाजन को 252 मत पड़े। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में राजीव गुप्ता को 1632 व आशु गुप्ता को 1117 वोट पड़े।
विज्ञापन
महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में मनीष गुप्ता को 1467, दीपक अग्रवाल को 1113 और अजय लंगर को 183 वोट पड़े। सचिव पद पर राजेश गुप्ता को 1291, राजेश गुप्ता को 847 और मुकेश गुप्ता को 513 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता 1747 वोट हासिल कर निर्वाचित हुए। मानिक गुप्ता को 926 वोट हासिल हुए।