फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Artists did not get pension for four years, government could not pay programs

जम्मू-कश्मीर: चार साल से कलाकारों को नहीं मिली पेंशन, सरकार नहीं कर पाई कार्यक्रमों का भुगतान

Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

कलाकारों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी का रवैया अनदेखी वाला है। जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी के साथ 256 विभिन्न कला संस्थाएं पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Artists did not get pension for four years, government could not pay programs
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर सरकार लोक कला के संरक्षण और कलाकारों के उत्थान को लेकर कितनी संजीदा है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 2019 और 2020 में कलाकारों द्वारा किए कार्यक्रमों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

विज्ञापन


चार साल से 55 साल से अधिक आयु वाले कलाकारों को पेंशन नहीं मिली है। कलाकारों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी का रवैया अनदेखी वाला है। जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी के साथ 256 विभिन्न कला संस्थाएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


इसमें 38 जम्मू संभाग तो 118 कश्मीर संभाग में हैं। इन संस्थाओं के साथ तीन से चार हजार कलाकार जुड़े हैं। इसमें करीब एक हजार ऐसे कलाकार हैं, जिनकी आयु 55 साल से अधिक है और अकादमी इन कलाकारों को पेंशन के रूप में 25 सौ रुपये प्रति महीना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के बाद इन कलाकारों को मासिक पेंशन नहीं मिली है। लोक कलाकार और पारंपरिक छज्जा नृत्य करने वाले धनी राम ने कहा कि मुझे भी अकादमी से पेंशन मिलती थी, लेकिन अब नहीं मिल रही है। अकादमी से मिलने वाली पेंशन और कार्यक्रम ही हमारे आय के स्रोत हैं।

लोक नृत्य हरणा करने वाले कलाकार मोहन लाल ने कहा कि 2019 से पहले अकादमी से जितने भी कार्यक्रम मिलते थे, अब नहीं मिल रहे हैं। 2019 और 2020 में अकादमी के साथ कार्यक्रम किए थे, जिनका भुगतान नहीं हुआ है।


जब भी अधिकारियों से पूछा जाता है तो वह उचित जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों ने सोमवार को एक बैठक करने का फैसला लिया है। इसमें हम अपनी मांगों को अकादमी के सचिव के समक्ष भी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed