{"_id":"62d276c53c9c7616e9219808","slug":"jammu-kashmir-army-spots-fires-at-drone-in-mendhar-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में LoC पर ड्रोन: पाकिस्तान ड्रोन से कर रहा भारतीय इलाके की जासूसी, सेना ने फायरिंग कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में LoC पर ड्रोन: पाकिस्तान ड्रोन से कर रहा भारतीय इलाके की जासूसी, सेना ने फायरिंग कर भगाया
Sat, 16 Jul 2022 01:59 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:59 PM IST
सार
जवानों ने केजी सेक्टर के बलोनी इलाके के पास बीती रात दो बजे के करीब एक ड्रोन देखा गया। इसपर जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा समेत कश्मीर में अशांति उत्पन्न करने के लिए पाकिस्तान ने सीमा पार से हलचल तेज कर दी है। पुंछ जिले के मेंढर में केजी सेक्टर में अचानक ड्रोन दिखाई देने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए। उन्होंने ड्रोन को मार गिराने के लिए कुछ राउंड फायरिंग की लेकिन वह सीमापार की तरफ चला गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जवानों ने केजी सेक्टर के बलोनी इलाके के पास बीती रात दो बजे के करीब ड्रोन को जासूसी करते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने उस पर फायरिंग की और वह वह पाकिस्तान की तरफ चला गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सेना और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश शुरू की। इससे पहले चार जुलाई को पाकिस्तानी ड्रोन सांबा सेक्टर में घुस आया था। रविवार रात करीब आठ बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के खोड़ा पोस्ट के सामने से पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा था।
विज्ञापन
ड्रोन राजपुरा, सनूरा से होते हुए घगवाल के बंई नाले के रास्ते चक दुल्मा क्षेत्र से लौट गया। ड्रोन पांच से छह सौ मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। यह ड्रोन करीब 15 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में रहा। रात के अंधेरे में सुरक्षा बलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को देखे जाने के बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
इसमें पुलिस एसओजी, सीआरपीएफ के जवानों ने चलेआरी, चचवाल व मंगूचक क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों व नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला। आशंका थी कि ड्रोन से हथियार गिराए गए हैं। सांबा जिले में एक माह में यह दूसरी बार ड्रोन देखा गया है।