फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Army put up arms exhibition in Poonch

जम्मू-कश्मीर: पहली बार सेना के छोटे-बड़े हथियार थाम जगा जोश, भर्ती प्रक्रिया के बारे जाना 

Sat, 29 Jan 2022 10:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 10:43 AM IST
सार

पुंछ जिले के सुरनकोर्ट में सेना ने हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। इसके माध्यम से सेना में भर्ती के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया गया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Army put up arms exhibition in Poonch
सुरनकोर्ट में लगी हथियारों की प्रदर्शनी - फोटो : एएनआई

विस्तार

सेना की तरफ से पुंछ जिले के सुरनकोट में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान सेना के पास मौजूद आधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया गया। इसके बारे में अधिकारियों ने युवाओं को पूरी जानकारी दी। सेना के अधिकारियों की अनुमति पर युवाओं ने न सिर्फ हथियारों को करीब से देखा बल्कि उन्हें हाथों में पकड़ कर उनके भार एवं उनकी मारक क्षमता के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में युवा हाथों में आधुनिक बंदूकों, ग्रेनेड, लांचर को उत्साह से उठा रहे थे। कुछ युवाओं ने राकेट लांचर तक को कंधों पर उठाकर उससे राकेट दागने की प्रक्रिया को जानने का प्रयास किया। पहली बार सेना के हथियारों को करीब से देखने और हाथों एवं कंधों पर उठाने का अवसर मिलने से अधिकतर युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


युवाओं ने पहली बार सेना के हथियारों को देखने एवं हाथों में उठाने का अवसर दिए जाने पर अधिकारियों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी को देखने से हमें देश की सेना की शक्ति का पता चला है कि देश की रक्षा करने और दुश्मन का नाश करने के लिए सेना के पास किस किस प्रकार के हथियार हैं। साथ ही इनको हाथों में उठाने से हमारा मनोबल और सेना पर भरोसा काफी बढ़ गया है कि हमारे देश की तरफ कोई आंख उठा कर भी नहीं देख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed