{"_id":"5cc4d19dbdec2206fe05f8f2","slug":"jammu-kashmir-army-arrested-suspect-handed-over-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना ने संदिग्ध को दबोचा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना ने संदिग्ध को दबोचा, पुलिस को सौंपा
Sun, 28 Apr 2019 03:33 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार संदिग्ध रमेश कुमार सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को सेना के जवानों ने एक संदिग्ध को दबोच कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसको अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेना ने परगवाल में अपने कैंप के आसपास संदिग्ध को घूमते देखा। उसे तुरंत दबोच कर पूछताछ की गई, लेकिन उसने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इस कारण सेना ने उसे परगवाल पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम रमेश कुमार सक्सेना, पिता का नाम राजेश कुमार सक्सेना और घर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर उससे किसी भी तरह के कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है। मामले की पड़ताल की जा रही है। उसके द्वारा बताए गए पते से उसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन