फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Aptech case to be heard 17 august in High Court

जम्मू कश्मीर: एपटेक मामले में कल होगी होईकोर्ट में सुनवाई, भर्ती परीक्षाएं जल्द होने की उम्मीद

Wed, 16 Aug 2023 11:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 11:17 AM IST
सार

जेकेएसएसबी की भर्ती एजेंसी एप्टेक को लेकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में जारी मामले में सुनवाई 17 अगस्त गुरुवार को है। ऐसे में अब बंद पड़ी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन का रास्ता साफ होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Aptech case to be heard 17 august in High Court
जम्मू युवा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच महीने से ठप पड़ी जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली भर्ती परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। जेकेएसएसबी की भर्ती एजेंसी एप्टेक को लेकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में जारी मामले में सुनवाई 17 अगस्त गुरुवार को है। ऐसे में अब बंद पड़ी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन का रास्ता साफ होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मार्च के बाद से जेकेएसएसबी न भर्ती परीक्षा करवा पाया और न परीक्षा कैलेंडर जारी कर सका। परीक्षा और कैलेंडर के इंतजार में लाखों अभ्यर्थी हैं। अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जेकेएसएसबी और सरकार से भर्ती परीक्षा करवाने की मांग करते रहे हैं। 
विज्ञापन


जेकेएसएसबी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक 15 सितंबर से भर्ती परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया शुरू होगी। नवंबर तक सभी अधिसूचित पदों पर भर्ती परीक्षा करवाने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाएं नहीं होने से उम्मीदवार भी परेशान हैं और बोर्ड से भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने की मांग करते रहे हैं। लंबे समय से अटकी पड़ी भर्ती परीक्षाओं में फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट के 972 से अधिक पद, वन विभाग में सात सौ से अधिक पद सहित अन्य विभागों के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed