फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir and laddakh top news, Urmila Matondkar statement, Civilian murdered by terrorists

जम्मू-कश्मीर-लद्दाखः एक नागरिक की हत्या, उर्मिला मातोंडकर के बयान सहित सुर्खियां में रहीं यह खबरें

Fri, 30 Aug 2019 07:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Aug 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir and laddakh top news, Urmila Matondkar statement, Civilian murdered by terrorists
जम्मू-कश्मीर की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज यानी कि शुक्रवार को इन पांच बड़ी घटानाओं ने पूरे देश को आकर्षित किया। पहली खबर श्रीनगर से है जिससे घाटी के लोग सहम उठे। यहां आतंकवादियों ने एक नागरिक की हत्या कर दी। वहीं, जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का बयान सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन


श्रीनगर शहर से है जहां शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने साथ ही कोई अप्रिय घटना न हो इस वजह से धारा 144 लागू कर दी। पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी गोलाबारी में एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


दिन की आखिरी बड़ी खबर कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के तौर पर आई। यहां कांग्रेस नेता राज शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। जानिए खबरों के लिहाज से कैसा रहा जम्मू-कश्मीर में आज का दिन- 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं पांच बड़ी खबरें

आतंकवादियों ने गुलाम मोहम्मद की हत्या कर दी

पहली खबरः आतंकवादियों ने पारीमपोरा इलाके में गुरुवार देर शाम गोलाबारी की। आतंकियों ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इस दौरान एक नागरिक को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...


सवाल केवल अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं है। यह अमानवीय तरीके से किया गया- उर्मिला मातोंडकर
दूसरी खबरः जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर दिए गए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उर्मिला ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि वह और उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

नगर शहर और कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में धारा 144
तीसरी खबरः श्रीनगर शहर और कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में आज यानी कि शुक्रवार को नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि यह प्रतिबंध आज तक ही रहेंगे। जुमे की नमाज के मद्देनजर सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंधों की घोषणा की गई। साथ ही बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। घाटी के हालातों में सुधार हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तानी सेना किया सीजफायर का उल्लंघन, युवक घायल
चौथी खबरः पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार की रात नियंत्रण रेखा पर रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर की गोलाबारी की। इसमें नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दिगवार मलदेयालां में एक युवक घायल हो गया। उसे शुक्रवार को उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया है। उसकी पहचान मोहम्मद जफर (24) पुत्र मोहम्मद बशीर के रूप में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...



कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का दामन
पांचवी खबरः भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांबा जिले में एक बैठक की। इसमें अखिल भारतीय सोनिया गांधी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देस राज शर्मा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने उनका स्वागत किया। मन्याल ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र लोकहित में नहीं है। उनके घोषणापत्र से जहां एक ओर आम जनता खुश नहीं है वहीं कुछ कांग्रेस नेता भी इसे नकार रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed