{"_id":"5d6914f58ebc3e0148601f28","slug":"congress-leader-raj-sharma-join-bjp-jammu-kashmir-after-artilce-370-removal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का दामन, इससे पहले पीडीपी को लगा था झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का दामन, इससे पहले पीडीपी को लगा था झटका
Fri, 30 Aug 2019 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांबा जिले में एक बैठक की। इसमें अखिल भारतीय सोनिया गांधी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देस राज शर्मा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने उनका स्वागत किया। मन्याल ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र लोकहित में नहीं है। उनके घोषणापत्र से जहां एक ओर आम जनता खुश नहीं है वहीं कुछ कांग्रेस नेता भी इसे नकार रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के चेयरमैन एवं पीडीपी के बड़े नेताओं में शुमार हाजी अनायत अली समेत मुस्लिम बहुल कारगिल जिले के सात प्रमुख नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भाजपा का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
लद्दाख संभाग के दो जिलों में से लेह बौद्ध बहुल है और यहां पर पहले से ही भाजपा का जनाधार अच्छा खासा है और इसी जिले के जनाधार के आधार पर लद्दाख की एक मात्र लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। दूसरा जिला कारगिल मुस्लिम बहुल होने से यहां नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी को अच्छा खासा समर्थन मिलता रहा लेकिन अनुच्छेद 370 हटने और मोदी सरकार के लद्दाख को बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के फैसले के बाद कारगिल में भी फिजा बदल गई है।
विज्ञापन