{"_id":"62a8f83cb2211c18b46071f4","slug":"jammu-kashmir-ancounter-jammu-news-jmu2619309134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां में आधी रात बाद हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां में आधी रात बाद हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां/कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को आधी रात बाद हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकी मारे गए। इससे पहले कुलगाम में भी मुठभेड़ हुई जिसमें दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले के कंजियूलर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि मौके से बरामद दस्तावेजों के अनुसार मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के थे। हालांकि, इनके नाम अभी पता नहीं चल पाए हैं। इससे पहले कुलगाम में मंगलवार शाम को सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हुई। शुरुआती फायरिंग के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई। जब काफी देर तक आतंकियों ने फायरिंग नहीं की तो तलाशी अभियान शुरू किया गया। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले हैं। हालांकि, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
इस साल 105 दहशतगर्दों का सफाया
इस साल अब तक 105 आतंकियों को ढेर करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। इसमें लश्कर के 68 व जैश के 24 आतंकी शामिल हैं। शेष हिजबुल मुजाहिदीन, अंसार गज्वातुल हिंद और आईएसजेके से संबंधित थे।