{"_id":"672f53a533030a00a7072526","slug":"jammu-kashmir-anantnag-police-clamps-down-on-illegal-drug-trade-property-worth-rs-50-lakh-seized-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर अनंतनाग पुलिस का शिकंजा, 50 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर अनंतनाग पुलिस का शिकंजा, 50 लाख की संपत्ति जब्त
Sat, 09 Nov 2024 05:51 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 09 Nov 2024 05:51 PM IST
सार
अनंतनाग पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर कार्रवाई करते हुए शबरोज़ अहमद वानी नामक एक नोटोरियस ड्रग पेडलर की 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें एक एक-मंजिला आवासीय घर और एक दुकान शामिल है।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट पुलिस अनंतनाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशे के कारोबार के खिलाफ अनंतनाग पुलिस ने एक कदम उठाया है। पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर शाबिरोज अहमद वानी पुत्र अब्दुल रहमान वानी, निवासी नौगाम पोशकेरी, श्रीगुफवारा, की 50 लाख की एक मंजिला आवासीय मकान और एक दुकान जब्त की है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियां अपराध की आय प्रतीत होती हैं, जो वानी की अवैध ड्रग तस्करी से अर्जित की गई हैं। वह स्थानीय नशे के कारोबार में एक प्रमुख व्यक्ति रहा है और उसके खिलाफ बड़ी मात्रा में पदार्थो की जब्ती की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें स्पैसमोप्रोक्सीवॉन और कोडिन फॉस्फेट जैसे प्रतिबंधित पदार्थ शामिल हैं।
विज्ञापन
यह कार्रवाई अनंतनाग पुलिस के नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने उनकी गतिविधियों को अवरुद्ध करने और जिले में नशे की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि वह नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है ताकि समुदाय के लिए एक नशा मुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन