{"_id":"5b5f31394f1c1b19208b79dd","slug":"jammu-kashmir-anantnag-militants-attacked-with-grenade-on-crpf-bunkers-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ पोस्ट पर किया ग्रेनेड से हमला, तीन जवान घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ पोस्ट पर किया ग्रेनेड से हमला, तीन जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अंतरनाग जिले में आतंकियों ने शीरबाग क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। सोमवार शाम हुए इस हमले में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
सीआरपीएफ सूत्रों की माने तो आतंकी सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला कर हथियार लूट कर ले जाने की फिराक में थे। मगर ग्रेनेड फटने के बाद भी जवानों की बहादुरी और जवाबी कार्रवाई में वह टिक न सके और फरार हो गए। घायल जवानों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीँ आतंकियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का सांझा अभियान शुरू कर दिया गया है।