फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir All banks ATMs are functional, Schools started functioning, All exchanges activated

जम्मू-कश्मीरः लैंडलाइन और पोस्टपेड मोबाइल सेवा बहाल, घाटी के सभी स्कूल खुले

Wed, 11 Sep 2019 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 Sep 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir All banks ATMs are functional, Schools started functioning, All exchanges activated
श्रीनगर में टेलीफोन बूथ, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को बताया कि राज्य के सभी टेलीफोन एक्सचेंज शुरू हो गए हैं। साथ ही लैंडलाइन सेवा को बहाल कर दिया गया है। कुपवाड़ा जिले में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा फिर से शुरू हो गई है। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं और अन्य कार्यालयों से संबंधित अधिकारियों के मोबाइल सेवा भी बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन

 


बताया कि घाटी के सभी स्कूल खुल गए हैं। शुरुआत में प्राथमिक स्कूलों और फिर मिडिल स्कूलों के बाद हाई स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। शिक्षकों की उपस्थिति लगभग 75 फीसदी है। हालांकि, छात्रों की उपस्थिति अभी संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि राज्य के सभी बैंक और एटीएम भी चालू हैं। सभी जिलों के मुख्यालयों में विभागीय कार्यों के लिए इंटरनेट सुविधाओं के मद्देनजर 5 टर्मिनल बनाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि छात्रवृत्ति व नौकरियों से संबंधित फॉर्म भरने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed