{"_id":"621f147d46a3e9359b545d0f","slug":"jammu-kashmir-after-the-third-wave-pulwama-became-the-first-corona-free-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update Jammu Kashmir: तीसरी लहर के बाद पुलवामा बना पहला कोविड मुक्त जिला, आठ अन्य जिले भी इसी कगार पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update Jammu Kashmir: तीसरी लहर के बाद पुलवामा बना पहला कोविड मुक्त जिला, आठ अन्य जिले भी इसी कगार पर
Wed, 02 Mar 2022 12:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:24 PM IST
सार
प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 614 पहुंच गए हैं। जम्मू कश्मीर में चौबीस घंटे में 44160 कोविड परीक्षण किए गए। संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड की तीसरी लहर के थमने पर कश्मीर का जिला पुलवामा पहला कोविड मुक्त जिला बना है। इस जिले में वर्तमान में कोई संक्रमित मामला नहीं है। जिले में तीन लहरों में 18416 लोग संक्रमित हुए और 201 को जान गंवानी पड़ी। इसके साथ आठ अन्य जिलों में रियासी, किश्तवाड़, राजोरी, उधमपुर, शोपियां, गांदरबल, बांदीपोरा और अनंतनाग भी कोविड मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
इन जिलों प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले हैं। इस बीच प्रदेश में 55 नए संक्रमित मामले मिले। जिसमें जम्मू संभाग से 29 मामले हैं। जिला जम्मू में 23, श्रीनगर में 17 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला रामबन, किश्तवाड़, डोडा, राजोरी, शोपियां, कुलगाम, गांदरबल, अनंतनाग, पुलवामा और बडगाम में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 614 पहुंच गए हैं। जम्मू कश्मीर में चौबीस घंटे में 44160 कोविड परीक्षण किए गए। लेकिन संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।इस बीच प्रदेश में 123 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं। आगामी दिनों में कोविड संक्रमित मामलों में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
इससे सामान्य गतिविधियों में तेजी आएगी। जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।