{"_id":"5eaae6785fa8c12db7179b71","slug":"jammu-kashmir-administrative-council-approved-350-crore-relief-package-for-construction-workers-affected-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने दी 350 करोड़ के राहत पैकेज को मंजूरी, 1.8 लाख मजदूरों को मिलेगा लाभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने दी 350 करोड़ के राहत पैकेज को मंजूरी, 1.8 लाख मजदूरों को मिलेगा लाभ
Thu, 30 Apr 2020 08:23 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
रोहित कंसल
- फोटो : ani
जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने 350 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस पैकेज से लॉकडाउन से प्रभावित आठ वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाई जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया इसमें 1.8 लाख निर्माण श्रमिकों को तीन महीने तक एक हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगा। एक महीने की राहत राशि पहले ही दी जा चुकी है।
कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 614 हो गई है। वहीं 24 और मरीज ठीक हो चुके हैं। साथ ही जम्मू जिला कोरोना मुक्त हो गया है। जम्मू संभाग के चारों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं घाटी में 20 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब कश्मीर में 384 और जम्मू संभाग में 6 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन